महेंद्र सिंह धोनी को देखकर फैन्स हुए बेकाबू, वायरल वीडियो में देखें अनोखा नजारा

Summary :

आईसीसी विश्वकप 2019 के बाद से भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट के मैदान से दूरी बनाई हुई है। हालांकि धोनी सोशल मीडिया

आईसीसी विश्वकप 2019 के बाद से भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट के मैदान से दूरी बनाई हुई है। हालांकि धोनी सोशल मीडिया पर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में आ जाते हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो ही जाती हैं। 
मध्य प्रदेश में कान्हा नेशनल पार्क धोनी में अपनी पत्नी साक्षी और दोस्तों के साथ हाल ही में घूमने गए हुए हैं। सोशल मीडिया पर इस वेकेश की कई तस्वीरें और वीडियो धोनी की जमकर वायरल हो रही हैं7 इसी बीच सोशल मीडिया पर धोनी के इस वेकेशन का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे फैन्स की भीड़ धोनी पर बेकाबू  होती हुई नजर आई। 
इस वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक जीप में महेंद्र सिंह धोनी बैठे हुए हैं। फैन्स ने धोनी-धोनी के नारे उन्हें देखकर जोर-जोर से लगाने शुरु हो गए। इतना ही नहीं वीडियो में फैन्स बेकाबू भी दिखाई दिए। धोनी के साथ तस्वीर खिंचवाने और हाथा मिलाने के लिए फैन्स बहुत ही पास गए। जीप के पास फैन्स की भीड़ आती देख उसमें मौजूद लोगों ने फैन्स को पीछे करने की कोशिश की। 

इस वीडियो में जीप की फ्रंट सीट पर धोनी बैठे नजर आए हैं। हमेशा ही ऐसे माहौल में धोनी अपने आपको बहुत कूल और शांत रखते हैं उसी तरह इस दौरान भी वह वैसे ही दिखाई दिए। धोनी अपने फैन्स के प्रति कभी भी नाराजगी ऐसी हरकतों पर जाहिर नहीं करते हैं। बता दें कि साक्षी धोनी ने अपने इस कान्हा नेशन पार्क के वेकेशन की तस्वीरें और वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की हैं। 
देखें तस्वीरें 

View this post on Instagram

Memories !

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r) on

View this post on Instagram

Nature’s magic !

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r) on

View this post on Instagram

Wildlife at its best !

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r) on


आईसीसी विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल मैच के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने अब तक कोई भी इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है। विश्व कप का सेमीफाइनल धोनी ने न्यूूजीलैंड के खिलाफ आखिरी मैच खेला था। हालांकि इस मैच को भारत हार गया था। उसके बाद से धोनी भारत के लिए एक भी मैच नहीं खेले हैं।
 अब इस साल आईपीएल धोनी खेलते हुए दिखाई देंगे। बता दें कि बीसीसीआई ने सेंट्रल काॅन्ट्रेक्ट से भी महेंद्र सिंह धोनी को इस साल बाहर कर दिया है। इसके बाद से मीडिया में धोनी के संन्यास की खबरें चर्चा का विषय बन गईं। हालांकि अभी तक धोनी ने अपने संन्यास को लेकर कोई भी बयान नहीं दिया है। 

Desk Team