आईपीएल के 13वें सीजन में धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स पहली बार प्लेऑफ में अपनी जगह नहीं बना सकी। इसके बाद रविवार को यह भी कहा गया कि टीम को मुख्य खिलाडिय़ों में बदलाव करने की अवश्यकता है। मालूम हो कि सीएसके ने लीग चरण के अपने अंतिम मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को नौ विके से हराकर आईपीएल के अपने 11 सीजन में सबसे बेकार अभियान को जीत के साथ खत्म कर दिया है।

चेन्नई के लिए एकमात्र आतिशी पारी जड़ने वाले युवा बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ की लगातार तीन मैचों में तीन अर्धशतकीय पारी रही। वहीं तीन बार की चैम्पियन टीम के कप्तान ने मैच के बाद बोला हमें अपने मुख्य खिलाडिय़ों में थोड़ा सा बदलावा करके अगले 10 साल की योजना बनानी होगी। आईपीएल की शुरूआत में हमने ऐसी टीम बनाई थी,जिसने 10 सालों तक काफी अच्छा प्रर्दशन किया। वहीं अब वो वाला समय आ गया है जब अगली पीढ़ी को जिम्मेदारियां सौंपी जाए।

एमएस धोनी क्या बोले?
39 वर्षीय चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा,मैं अपने फैन्स से कहना चाहता हूं कि हम मजबूती से वापसी करेंगे। हम इसी के लिए जाने जाते है। धोनी ने इस टूर्नामेंट के दौरान कई खिलाड़ियों को अपनी जर्सी दी जिसके बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि वह संन्यास की घोषणा कर सकते हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स रविवार को वर्तमान सत्र में जब अपना अंतिम लीग मैच खेलने के लिए उतरा तो भारत के विश्व कप विजेता कप्तान ने स्पष्ट किया कि यह उनका इस फ्रेंचाइजी की तरफ से आखिरी मैच नहीं है। न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज डैनी मॉरिसन ने जब धोनी से पूछा कि क्या किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच चेन्नई की तरफ से उनका आखिरी मैच है, उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर नहीं।

आगे धोनी ने कहा शायद मेरे जर्सी देने से ऐसा संदेश गया कि मैं संन्यास ले रहा हूं। टूर्नामेंट में आठ मैचों में हार का सामना करने वाले धोनी ने कहा कि यह हमारे लिए मुश्किल अभियान रहा। हमने कई गल्तियां की। आखिरी के चार मैच ये दिखाते है कि हम कैसा प्रदर्शन करना चाहते हैं।

माही ने कहा लगभग 7-8 मैचों तक पिछड़ने के बाद जिस तरह से हमने वापसी की उससे मुझे खिलाड़ियों पर गर्व है। यह काफी मुश्किल है। उन्होंने कहा कि काफी कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि बीसीसीआई खिलाड़ियों की नीलामी आयोजित करता है या नहीं। हमारे लिए यह काफी मुश्किल सत्र रहा।


Download Android App
Download iOS App



