WWE Saturday Night’s Main Event: Nick Aldis की धमाकेदार वापसी, गुंथर और सैमी ज़ेन को लगा बड़ा झटका

Summary :

WWE Saturday Night's Main Event में निक एल्डिस ने शानदार वापसी करते हुए गुंथर पर हमला किया, जिससे गुंथर और सैमी ज़ेन टैग टीम मैच हार गए। इस हार के साथ दोनों सुपरस्टार्स समरस्लैम 2026 के अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच से बाहर हो गए। अब समरस्लैम में कोडी रोड्स और सीएम पंक के बीच टाइटल मुकाबला होगा, जबकि निक एल्डिस और गुंथर की नई राइवलरी भी तेज हो गई है।

WWE के Saturday Night’s Main Event को इस बार मैडिसन स्क्वायर गार्डन में ऑर्गनाइज़ किया गया, जहां चार बड़े मुकाबलों के साथ फैंस को कई यादगार पल देखने को मिले। शो में रोमन रेंस की मौजूदगी ने भी दर्शकों का एक्साइटमेंट बढ़ाया, लेकिन सबसे बड़ा सरप्राइज निक एल्डिस की वापसी रही। उनकी एंट्री ने मैच का पूरा समीकरण बदल दिया और दो बड़े सुपरस्टार्स के समरस्लैम 2026 के टाइटल मुकाबले का सपना टूट गया।

सीएम पंक और कोडी रोड्स की शानदार जीत

Cody Rhodes Performance In WWE
Cody Rhodes Performance In WWE (Source: Google)

शो के सबसे चर्चित मुकाबलों में से एक टैग टीम मैच था, जिसमें सीएम पंक और कोडी रोड्स का सामना गुंथर और सैमी ज़ेन से हुआ। चारों सुपरस्टार्स ने शानदार परफॉर्म करते हुए दर्शकों का भरपूर एंटरटेन किया। मैच के दौरान कोडी रोड्स और सीएम पंक का शानदार तालमेल देखने को मिला। आखिर में दोनों ने जीत दर्ज की और मैच खत्म होने के बाद एक-दूसरे को गले लगाकर अपनी जीत का जश्न मनाया।

Nick Aldis Comeback In Main Event: निक एल्डिस ने लौटते ही बदल दिया मैच का नतीजा

Nick Aldis Comeback In Main Event
Nick Aldis Comeback In Main Event (Source: Google)

इस हफ्ते स्मैकडाउन में नजर ना आने वाले निक एल्डिस ने Saturday Night’s Main Event में जोरदार वापसी की। मैच के दौरान उन्होंने पहले रेफरी को रिंग से बाहर खींचा और फिर चैंपियनशिप बेल्ट से गुंथर पर हमला कर दिया। एल्डिस की इस दखलअंदाजी की वजह से गुंथर और सैमी ज़ेन को हार का सामना करना पड़ा।

पिछले हफ्ते गुंथर ने किया था हमला

Gunther Attack On Nick Last Week
Gunther Attack On Nick Last Week (Source: Google)

दरअसल, पिछले स्मैकडाउन एपिसोड में गुंथर ने निक एल्डिस पर हमला कर दिया था। गुंथर समरस्लैम 2026 में टाइटल मैच की मांग कर रहे थे, लेकिन एल्डिस ने उनकी मांग ठुकरा दी थी। इससे नाराज गुंथर ने उन्हें कई बार स्लीपर होल्ड में जकड़कर बुरी तरह घायल कर दिया था।

समरस्लैम के टाइटल मैच से बाहर हुए गुंथर और सैमी

Gunther And Sami Is Out Of Summerslam Title Match
Gunther And Sami Is Out Of Summerslam Title Match (Source: Google)

इस टैग टीम मुकाबले में बड़ी शर्त रखी गई थी। अगर गुंथर और सैमी ज़ेन जीत जाते, तो उन्हें समरस्लैम 2026 में होने वाले अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में शामिल होने का मौका मिलता। लेकिन निक एल्डिस की दखल के कारण दोनों हार गए और अब समरस्लैम में चैंपियनशिप मुकाबला सिर्फ कोडी रोड्स और सीएम पंक के बीच होगा।

समरस्लैम में एल्डिस बनाम गुंथर की टक्कर संभव

Nick Aldis Vs Gunther In Summerslam
Nick Aldis Vs Gunther In Summerslam (Source: Google)

निक एल्डिस और गुंथर के बीच दुश्मनी अब नए लेवल पर पहुंच चुकी है। ऐसे में माना जा रहा है कि समरस्लैम 2026 में दोनों के बीच एक बड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। WWE अगले स्मैकडाउन एपिसोड में इस मैच का ऑफिशियल ऐलान कर सकती है, जिसमें कोई खास शर्त भी जोड़ी जा सकती है।

Read More: WWE SummerSlam 2026: रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस की नेटवर्थ देख उड़ जाएंगे आपके होश, जानें कौन है ज्यादा अमीर?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं