खेलों इंडिया जैसी शुरूआत से ओलंपिक विजेता निकलेंगे : सुशील 

Summary :

पुणे : भारत के दो बार के एकमात्र ओलंपिक पदकधारी पहलवान सुशील कुमार को लगता है कि खेलो इंडिया युवा खेल जैसी प्रतियोगिताओं अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई पदक विजेता

पुणे : भारत के दो बार के एकमात्र ओलंपिक पदकधारी पहलवान सुशील कुमार को लगता है कि खेलो इंडिया युवा खेल जैसी प्रतियोगिताओं अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई पदक विजेता खोजने और बनाने की काबिलियत है। सुशील ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘इस तरह की प्रतियोगितायें युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट का अहसास और माहौल मुहैया कराती हैं। इससे भारत को प्रतिभाओं को ढूंढने और उन्हें निखारने में मदद मिलेगी जो शीर्ष स्तर पर चमकदार प्रदर्शन कर सकेंगी। ’’ इस स्टार पहलवान ने कहा, ‘‘इस तरह के खेल शीर्ष स्तर के टूर्नामेंट का माहौल बनाते हैं…भारत को इस तरह का मौका और सुविधायें प्रदान करने से भविष्य में मौका मिलेगा, यह निश्चित है। ’’

Desk Team