एडिलेड : इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि केवल भारतीय क्रिकेट टीम ही आस्ट्रेलिया को उसके घरेलू मैदान पर पराजित कर सकती है। आस्ट्रेलिया ने सोमवार को पाकिस्तान को दूसरे डे-नाइट क्रिकेट टेस्ट में पारी और 48 रन से हराकर सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप कर ली थी।
इस मैच में सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने तिहरा शतक लगाया था जबकि मार्नस लाबुचांगे, मिशेल स्टार्क और नाथन लियोन ने कमाल का प्रदर्शन कर पाकिस्तान को लगभग एकतरफा अंदाज में हराया। वॉन ने लिखा कि इस आस्ट्रेलियाई टीम को उसकी परिस्थितियों में हराने का माद्दा केवल भारतीय टीम के पास है।
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में आस्ट्रेलिया ने इस क्लीन स्वीप के साथ नंबर एक पर चल रही विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम के साथ अपना अंतर कम कर लिया है। भारत के पास अब तक 360 अंक हैं जबकि आस्ट्रेलिया 176 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है।


Download Android App
Download iOS App



