मोहम्मद हाफिज (86) और हैदर अली (54) की जबरदस्त अर्धशतकीय पारियों तथा वहाब रियाज (दो विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान ने मंगलवार इंग्लैंड को तीसरे और अंतिम रोमांचक टी-20 मुकाबले के अंतिम ओवर में पांच रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज 1 -1 से बराबर कर दी।
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया तथा दूसरे टी-20 मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को मजबूत लक्ष्य का पीछा करते हुए पांच विकेट से हरा दिया था।
टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 32 रन के स्कोर पर ही दो विकेट खो दिए थे लेकिन उसके बाद बल्लेबाजी करने आये हैदर अली और मोहम्मद हाफिज ने पारी को आगे बढ़ाया और टीम ने 20 ओवर में चार विकेट पर 190 रन का मजबूत स्कोर बनाया।
हाफिज ने जहां 52 गेंदों का सामने करते हुए चार चौकों और छह छक्कों की मदद से नाबाद 86 रन बनाये वही हैदर अली ने 33 गेंदों में पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से महत्वपूर्ण 54 रन बनाये। हाफिज को उनकी जोरदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं हुई और टीम ने 26 रन के ही स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए। बेयरस्टो जहां खाता तक नहीं खोल पाए वही डीजे मलान भी केवल सात बना कर आउट हो गए। कप्तान इयोन मोर्गन इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके और दस रन के निजी स्कोर पर वह रन आउट हो गए।


Download Android App
Download iOS App



