Pak vs SL: पहला ही दोहरा शतक से Saud Shakeel ने बना दिए कई रिकॉर्ड्स, Hafeez-Younis को किया पीछे

Summary :

उनके मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज 27 वर्ष के साउद शकील ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया और अपनी टीम की डूबती नैया को पार लगाया और साथ ही साथ कई रिकॉर्डस भी अपने नाम कर लिए।

इस वक्त पाकिस्तान की टीम श्रीलंका के दौरे पर हैं, जहां दो टेस्ट मैचों का सीरीज खेला जा रहा है। पहला टेस्ट मैच 16 जुलाई से खेला जा रहा है, जिसमें श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी की शुरुआत की और धनंजय डी सिल्वा के शतक की मदद से टीम ने स्कोर बोर्ड पर लगा दिए थे 312 रन। इसके बाद रन का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम के टॉप ऑर्डर  बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए और एक वक्त के लिए ऐसा लगा था कि पाकिस्तान दूसरे दिन ही पस्त हो जाएगा। मगर उनके मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज 27 वर्ष के साउद शकील ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया और अपनी टीम की डूबती नैया को पार लगाया और साथ ही साथ कई रिकॉर्डस भी अपने नाम कर लिए। तो आइए आपको बताते हैं कि आखिर साउद शकील किस तरह की पारी खेलकर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है।
दरअसल पाकिस्तान की पारी एक वक्त पर 101 पर 5 थी, जिसके बाद साउद शकील और आगाह सलमान ने मिलकर पारी को संभाला और 6ठे विकेट के लिए 177 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद 83 रन के स्कोर पर आगाह सलमान आउट हो गए, जिसके बाद नौमान अली के साथ भी शकील की 52 रन की साझेदारी हुई। फिर शाहीन शाह अफरीदी के साथ 16 रन की और नसीम शाह के साथ 9वें विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी निभाई। साउद शकील क्रीज पर तब तक टिके रहे, जब तक टीम ऑल आउट नहीं हो गई। शकील ने नाबाद 361 गेंदों पर 19 चौके की मदद से 208 रन बनाए थे।

वहीं इस डबल सेंचुरी की वजह से शकील ने इतिहास रच दिया। वो श्रीलंका में पाकिस्तान के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए, जिन्होंने डबल सेंचुरी लगाई हो। इससे पहले पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद हफीज ने 196 रन की और यूनुस खान के 177 रन की सबसे बड़ी पारी श्रीलंका मे खेली थी। वही शकील का यह सिर्फ 6ठा मुकाबला है और उन्होंने अब तक 11 इनिंग में 788 रन बना लिए है, जिसमें 5 अर्धशतक और 2 शतक शामिल हैं। पाकिस्तान की तरफ से 11 इनिंग में किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा रन  है। शकील की इस पारी की तारीफ पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है किः-शाबाश शकील, क्या गजब की इंनिंग आपने इतनी टफ कंडीशन में खेला है। पहली डबल सेंचुरी श्रीलंका में किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी द्वारा। वहीं कल का खेल जब खत्म हुआ तब शकील ने अपने इस इनिंग के बारे में भी बात करते हुए कहा कि जब मैं बल्लेबाजी करने गया तो मैं तेज खेलना चाह रहा था। अगर मैं रोक कर खेलता तो फिर पूरी टीम 150 पर ऑल-आउट हो सकती थी। यही कारण रहा की मैंने तेज खेला और गेम को और आगे ले गया। हम इस तरह की अटैकिंग गेम घर के कैंप में खेलते हैं। मेरे कोचिंग स्टाफ ने मुझे पीछे से सराहा है और इस प्रदर्शन से मैं काफी खुश हुं। 

शकील की इस पारी से पूरी टीम में रौनक आ गई और जब वो गेम खेलकर वापस ड्रेसिंग रूम में पहुंचे तो सभी खिलाड़ी, कोचिंग स्टाफ समेत उन्हें जमकर बधाई दी। वहीं शकील की अहम पारी के बदौलत पाकिस्तान ने पहली इनिंग में 10 विकेट खोकर 461 रन बनाए। वहीं श्रीलंका के रमेश मेंडिस ने पांच विकेट अपने नाम किए तो वहीं प्रभात जयसूर्या ने 3 विकेट अपने खाते में डाले। तो अब देखना है कि पाकिस्तान इस कमबैक के बाद श्रीलंका को उनकी ही धरती पर मात देने में कामयाब हो पाता है या नहीं। 

Desk Team