सड़क पर चलते हुए अचानक मूर्ति बन गई महिला, वायरल वीडियो देख लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट

Summary :

सोशल मीडिया पर वैसे तो कई अतरंगी और अजीबोगरीब चीजे देखने को मिल जाती है जिसे देखकर लोगों को अपनी आंखों पर भी यकीन नहीं हो पाता है। ऐसा ही एक शॉकिंग वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें सड़क पर चलते हुए एक महिला अचानक मूर्ति बन जाती है।

सोशल मीडिया पर वैसे तो कई अतरंगी और अजीबोगरीब चीजे देखने को मिल जाती है जिसे देखकर लोगों को अपनी आंखों पर भी यकीन नहीं हो पाता है। कुछ तो इतने ज्यादा चौंकाने वाले वीडियो होते है कि जिन्हें देखते ही लोगों का सिर चकराने लगता है। ऐसा ही एक शॉकिंग वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें सड़क पर चलते हुए  एक महिला अचानक मूर्ति बन जाती है।
 वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला आराम से सड़क पर चलती दिखाई दे रही है। हालांकि थोड़ी ही देर में वो अचानक रुकती है और किसी मूर्ति की तरह दिखाई देने लगती है। मगर कुछ सेकंड बाद ही वो महिला झटके से हिलती है और फिर से दोबारा चलने लगती है। इस दौरान सबसे ज्यादा हैरानी की बात ये है कि वीडियो में नजर आ रही महिला के रूकने पर उसकी चोटी भी जहां होती है, वहीं ठहर जाती है।

इस वीडियो को किसी ने जूम करके पीछे से बनाया है और रिकॉर्डिंग करने वाला शख्स कहता है कि ये महिला अचानक से फ्रिज हो गई थी, फिर दोबारा की तरह चलने लगती है। खबरों के मुताबिक, महिला के इस फ्रिज होने वाले वीडियो को पहले टिकटॉक पर शेयर किया गया था। मगर अब ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सड़क पर चलते-चलते अचानक महिला के फ्रिज होने पर सोशल मीडिया यूजर्स हैरानी जता रहे हैं। इस वीडियो को लोग ज्यादा-ज्यादा से देख और शेयर कर रहे हैं। इतना ही इस वीडियो पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो का मजाक उड़ाते हुए कॉमेंट कर लिखा, ‘स्टेचू-स्टेचू खेल रही है।’ दूसरे यूजर ने कॉमेंट में लिखा, ‘जब अचानक कुछ भी अजीब घटित होता है तो हम ठिठक जाते हैं। तो क्या हुआ।’ तो वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, ‘ये सिर्फ कैमरे की ट्रिक है।’
ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है और लोगों का ध्यान भी अपनी तरफ खीच रहा है। मगर यहीं आपको बता दें कि इससे पहले भी इस तरह की घटनाओं को देखा जा चुका है। इस तरह की घटनाओं को टाइम ट्रैवल से जोड़ा गया है लेकिन इस बात की कोई पुष्टि नहीं हो पाई है। इस तरह के वीडियो को कुछ लोग कैमरे का खेल भी बताते हैं।

Desk Team