पाकिस्तान के तेज गेंदबाज उमर गुल ने शनिवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 36 वर्षीय गुल ने पाकिस्तान की तरफ से अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच (वनडे) 2016 में खेला था। उमर गुल ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए 47 टेस्ट, 130 वनडे और 60 ट्वेंटी-ट्वेंटी मैच खेले हैं। उमर गुल ने घरेलू टूर्नामेंट नेशनल कप में अपनी टीम बलूचिस्तान की हार के बाद क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया।

पाकिस्तान टीम शुक्रवार को रावलपिंडी में सदर्न पंजाब से हारकर सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गयी। गुल ने अपने ट्विटर अकाउंट से लिखा,भारी मन से और काफी सोच विचार करने के बाद मैंने राष्ट्रीय टी20 कप के बाद क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा,’मैं हमेशा पाकिस्तान के लिये पूरे जुनून और जज्बे के साथ खेला। क्रिकेट हमेशा मेरा पहला प्यार रहेगा लेकिन सभी अच्छी चीजों का एक न एक दिन अंत होता है। गुल ने 2003 में वनडे में पदार्पण किया। उसी वर्ष उन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच खेला। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2013 में खेला था।

फैंस का किया शुक्रियाअदा
गुल ने अपने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए कहा मेरे लिए वो सबसे बड़े प्रेरणा था,खासतौर पर उस समय जब मेरे लिए सफर कुछ अच्छा नहीं था। अंत में मैं अपने पूरी फैमिली का धन्यवाद करना चाहता हूं,जिन्होंने मरे कैरियर के हर मोड़ पर मेरा साथ दिया और मेरे सपने को बदलने में मेरी हमेशा सहायता की।

बता दें गुल ने 47 टेस्ट मैचों में 34.06 की औसत से 163 विकेट लिये। उन्होंने 130 वनडे में 179 विकेट और 60 टी20 अंतरराष्ट्रीय में 85 विकेट लिये।

गुल को टी20 में यॉर्कर किंग के नाम से जाना जाता था। साल 2007 और 2009 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तान टीम के अगर किसी गेंदबाज से दुनिया के बल्लेबाज खौफ खाते थे तो वो उमर गुल ही थे। साल 2007 में उन्होंने 13 विकेट लिए थे और फिर दो साल बाद ठीक यही कारनामा किया।


Download Android App
Download iOS App



