पाकिस्तान के खिलाफ अफगानिस्तान को बड़ी जीत मिली है। इस जीत का जश्न अफगानिस्तान के खिलाड़ियों पर साफ दिख रहा था, जब उन्होंने पूरे फील्ड का परिक्रमा लगाकर दर्शकों का अभिवादन किया। इस विश्व कप में अफगानिस्तान की यह दूसरी बड़ी जीत है। इससे पहले इस टीम ने इंग्लैंड को 69 रनों से हराया था।वहीं पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद का एक वीडियो काफी ज्यादा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें राशिद खान और भारत के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी इरफान पठान डांस करते नजर आ रहे हैं।
अफगानिस्तान की यह 8 विकेट से जीत ऐतिहासिक जीत है। जीत के बाद जब अफगानिस्तान के खिलाड़ी ग्राउंड के चारो तरफ घूम रहे थे, तब इरफान पठान फील्ड पर कमेंट्री कर रहे थे। उन्होंने जब राशिद शान को देखा तब वो खुद को रोक नहीं पाए और कमेंट्री रोक कर राशिद खान के साथ भांगड़ा करना शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों एक दूसरे को गले से भी लगाया। फिर इरफान ने उन्हें जीत की बधाई भी दी।
तो अफगानिस्तान ने 2 मुकाबले में बड़ी टीम को हरा दिया है अब इस टीम से आगे भी उम्मीद रहेगी कि यह विश्व कप के सफर में बाकी टीम को भी ऐसे ही मात दे।


Download Android App
Download iOS App





