2022 के अगस्त-सितंबर में हुए एशिया कप के बाद से लगातार इस बात पर चर्चा शुरू हो गई है की अगले साल एशिया कप का वेन्यू क्या होगा। दरअसल ये तो पहले से ही फिक्स था की 2023 में होने वाला एशिया कप पाकिस्तान में होगा। पर बीते एशिया कप के दौरान ही बीसीसीआई सचिव जय शाह ने अपने बयान से साफ कर दिया था कि भारतीय टीम किसी भी हाल में अगले साल एशिया कप खेलने पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी। वहीं इस बस पर अब पीसीबी के नए अध्यक्ष नजम शेट्टी का बयान आया है। आइए वीडियो के जरिए आपको बताते है कि उन्होंने क्या कहा और पहले इस मुद्दे पर क्या बहस हो रही थी।

दरअसल अगले साल एशिया कप का वेन्यू पाकिस्तान होने पर बीसीसीआई को काफी ज्यादा दिक्कत हो रही हैं। भारत और पाकिस्तान के राजनीतिक रिश्ते कुछ ठीक नहीं हैं। इसके बाद भारत अपनी टीम के खिलाड़ियों के सुरक्षा को लेकर भी असहज हैं। पाकिस्तान भेज कर बीसीसीआई या भारत सरकार भारतीय खिलाड़ियों को किसी भी तरह की परेशानी में नहीं डालना चाहती हैं। वहीं इन सारी बात को समझते हुए पूर्व पीसीबी अध्यक्ष रमिज राजा भी अपनी बात से अडिग थे कि अगर भारतीय टीम एशिया कप खेलने पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी तो पाकिस्तान भी उसके बाद विश्व कप खेलने भारत का दौरा नहीं करेगा। इसका साथ-साथ उन्होंने यह भी कहा था कि अगर पाकिस्तान से अगले साल होने वाले एशिया कप की मेजबानी छीन लिया जाता है तो फिर पाकिस्तान इस टूर्नामेंट का बहिष्कार कर देगा। रमिज राजा के इस बयान के कुछ दिन बाद ही उन्हें पीसीबी पद से पर्कास्त कर दिया गया और नजम शेट्टी को नया अध्यक्ष बनाया गया। हालांकि अध्यक्ष पद से हटने के बाद रमीज राजा ने अपने इस बयान को खुद ही झूटा करार कर दिया था।
वहीं अब इस मुद्दे पर उनका भी बयान सामने आना शुरू हो गया है। और उनका बयान रमिज राजा से काफी अलग हैं। उन्होंने इस मुद्दे पर पहले तो कहा कि ‘मैं ACC जाऊंगा और देखूंगा कि स्थिति क्या है। हमें सभी के साथ क्रिकेट खेलना है, हम ऐसा कोई कदम नहीं उठाएंगे। जिससे अलगाव हो।’ वहीं इसके बाद उन्होंने अगले साल होने वाले भारत में विश्व कप में पाकिस्तान के भाग लेने पर भी कहा कि ‘बोर्ड अगले साल होने वाले ICC वर्ल्ड कप के लिए भारत दौरे पर सरकार की सलाह का पालन करेगा।’

Download Android App
Download iOS App



