Baba Vanga: धरती पर होगा 2023 में बड़ा एलियंस अटैक, बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी

Summary :

साल 2022 अब बस खत्म ही होने वाला है।और पूरी दुनिया आने वाले साल 2023 का इंतजार कर रही है। लेकिन इसके साथ ही साल 2023 के लिए कुछ भविष्यवाणियां काफी डरा देने वाली है।

साल 2022 अब बस खत्म ही होने वाला है। और पूरी दुनिया आने वाले साल 2023 का इंतजार कर रही है। लेकिन इसके साथ ही साल 2023 के लिए कुछ भविष्यवाणियां काफी डरा देने वाली है। बता दें कि दुनिया की मशहूर भविष्यवक्ताओं में से एक बुल्गारिया की भविष्यवक्ता बाबा वेंगा के द्वारा साल 2023 के लिए भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के बारे में की गई खतरनाक भविष्यवाणियां लोगों को डरा रही है। 
बाबा वेंगा ने की है कई भविष्यवाणियां 
आपको बता दें कि अब नया साल शुरू होने में मात्र कुछ ही दिन बचे हैं. ऐसे में उनकी भविष्यवाणियां लोगों की नींद उड़ा रहीं है। बता दें कि बाबा वेंगा ने तो बहुत सी भविष्यवाणियां की हैं और उनमें कई सारी सही भी साबित हो चुकी है। उन्होंने साल 2023 के लिए एक ऐसी भविष्यवाणी की है, भविष्यवाणी है धरती पर एलियंस का अटैक।  
 न्यूक्लियर पावर प्लांट में होगा विस्फोट 
भविष्य बिताने के अनुसार, दुनिया खुद को “अंधेरे में ढक लेगी. साइकिक ने दावा किया कि अगर अगले साल एलियंस पृथ्वी पर आएंगे तो लाखों लोग बेमौत मर जाएंगे। साल 2023 में सोलर सुनामी आ सकती है. इसके कारण धन-जन का भारी नुकसान होगा।  इसके अलावा एशिया महाद्वीप के किसी न्यूक्लियर पावर प्लांट में विस्फोट होगा जिसका असर भारत पर भी पड़ेगा। 
कौन है बाबा वेंगा बुल्गारिया?
दरअसल, बाबा वेंगा बुल्गारिया की रहने वाली फकीर और दृष्टिहीन महिला थी।  जिनके द्वारा अब-तक की कई भविष्यवाणी सच साबित हो चुकी हैं। बाबा वेंगा का जन्म 1911 में हुआ था, जिनके आंखों की रोशनी 12 वर्ष में चली गई थी।इनकी मृत्यु 1996 में स्तन कैंसर से हो गई।  ऐसा कहा जाता है कि इनके द्वारा की गई अब तक की 85 फीसदी भविष्यवाणी सच साबित हुई है। 

Desk Team