पीएम मोदी के पत्र का पीटरसन ने दिया खूबसूरत जवाब

Summary :

भारत इस साल अपनी आज़ादी का 75वां साल मना रहा है। वहीं कुछ दिन पहले भारत ने अपना 73वां गणतंत्र दिवस भी मनाया। इस ख़ास मौके पर प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने कई शख्सियतों को पत्र लिखा और इसमें कई विदेशी क्रिकेटर भी शामिल थे।

भारत इस साल अपनी आज़ादी का 75वां साल मना रहा है। वहीं कुछ दिन पहले भारत ने अपना 73वां गणतंत्र दिवस भी मनाया। इस ख़ास मौके पर प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने कई शख्सियतों को पत्र लिखा और इसमें कई विदेशी क्रिकेटर भी शामिल थे। प्रधानमंत्री ने इंग्लैंड के पूर्व स्टार क्रिकेटर केविन पीटरसन को भी यह खास पत्र लिखा और उन्हें आने वाले भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। 
इसके बाद पीटरसन ने सोशल मीडिया पर इस पत्र की तस्वीर शेयर करते हुए पीएम को इस खास सम्मान के लिए धन्यवाद कहा। पीटरसन ने हिंदी में लिखे अपने पोस्ट में कहा, ‘पत्र के लिए धन्यवाद, 2003 में भारत में कदम रखने के बाद से हर दौरे पर आपके देश से मेरा प्यार बढ़ता गया है। मुझसे हाल ही में पूछा गया था, ‘आपको भारत के बारे में सबसे ज्यादा क्या पसंद है’ और मेरा जवाब काफी आसान था – वहाँ के  लोग।
उन्होंने आगे कहा ’सभी भारतीयों को दो दिन पहले बीते गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। एक गौरवान्वित देश और विश्व स्तर पर पावर हाउस! भारत अपने वन्यजीवों की रक्षा करने में विश्व का नेतृत्व कर रहा है। इसके लिए आपका धन्यवाद करने के लिए मैं आपसे जल्द ही व्यक्तिगत रूप से मिलने के लिए उत्सुक हूं! मेरी शुभकामनाएं।’

Desk Team