PKL 23 : Gujrat Giants को हरा Dabang Delhi टॉप-3 में पहुंची

Summary :

PKL 23 के 53वें मैच में Gujrat Giants का सामना Dabang Delhi से हुआ, यह मुकाबला नोएडा लेग के दौरान नोएडा के इंडोर स्टेडियम में खेला गया। Dabang Delhi ने Gujrat Giants को 35-28 से हरा दिया। HIGHLIGHTS PKL 23 के 53वें मैच में Dabang Delhi ने Gujrat Giants को 35-28 से हराया आशु मालिक ने शानदार सुपर-10 लगाया Gujrat Giants दूसरे और Dabang Delhi तीसरे स्थान पर Dabang Delhi की तरफ से कप्तान की ज़िम्मेदारी संभालने वाले आशु मालिक ने शानदार सुपर-10 लगाते हुए 11 पॉइंट दर्ज किए। मंजीत ने भी 9 अंक का योगदान देकर आशु का भरपूर…

PKL 23 के 53वें मैच में Gujrat Giants का सामना Dabang Delhi से हुआ, यह मुकाबला नोएडा लेग के दौरान नोएडा के इंडोर स्टेडियम में खेला गया। Dabang Delhi ने Gujrat Giants को 35-28 से हरा दिया।

HIGHLIGHTS

  • PKL 23 के 53वें मैच में Dabang Delhi ने Gujrat Giants को 35-28 से हराया
  • आशु मालिक ने शानदार सुपर-10 लगाया
  • Gujrat Giants दूसरे और Dabang Delhi तीसरे स्थान पर

Dabang Delhi की तरफ से कप्तान की ज़िम्मेदारी संभालने वाले आशु मालिक ने शानदार सुपर-10 लगाते हुए 11 पॉइंट दर्ज किए। मंजीत ने भी 9 अंक का योगदान देकर आशु का भरपूर साथ दिया वहीं मीतु शर्मा,योगेश और आशीष ने 3-3 अंक का योगदान दिया। Gujrat Giants की तरफ से प्रतीक दहिया ने सबसे ज्यादा 9 पॉइंट लिए जबकि रकेश ने भी 5 पॉइंट बनाए। इसके अलावा सोमबीर, सोनू और कप्तान फज़ल अत्राचली ने 3-3 अंको का हाथ बंटाया, लेकिन इसके बावजूद टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ Dabang Delhi की टीम PKL 23 पॉइंट्स-टेबल में तीसरे स्थान पर पहुँच गई है। टीम के 9 मैच में 5 जीत और 1 टाई के साथ 30 अंक हैं।
दूसरी तरफ इस हार के बावजूद Gujrat Giants एक अंक लेने में सफल हुआ और दूसरे स्थान पर अपनी पकड़ को मज़बूत बनाए हुए है। टीम के 10 मुकाबलों में 6 जीत और 4 हार के बाद 34 अंक हैं।

Ravi Kumar

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.