हैदराबाद, PKL 2 दिसंबर, 2023 को अपना दसवां सीजन लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
तेलुगु टाइटंस के ,Pavan Sahrawat जिन्होंने इस साल की शुरुआत में पीकेएल नीलामी में सबसे अधिक बोली के लिए अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा था। उन्होंने सीज़न से पहले टूर्नामेंट के महत्व पर खुलकर बात की है।पवन ने कहा, मैं दसवें सीज़न में खेलने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मैं कुछ समय से लीग में नहीं खेला हूं। तेलुगु टाइटंस कैंप में मेरी तैयारी अच्छी चल रही है और मैं सीज़न का इंतजार कर रहा हूं।
सीज़न 3 में अपने डेब्यू के बाद सहरावत ने छठे, सातवें और आठवें सीज़न में सबसे अधिक रेड पॉइंट दर्ज किए और सीज़न 6 में 271 रेड पॉइंट दर्ज करने के बाद सबसे मूल्यवान खिलाड़ी का पुरस्कार भी हासिल किया। धीरे-धीके वो टूर्नामेंट में सुर्खियों में आए और अब पीकेएल के बड़े खिलाड़ियों में गिने जाते हैं।
प्रो कबड्डी लीग के विकास के बारे में पूछे जाने पर स्टार रेडर ने कहा, दसवें सीज़न की शुरुआत मशाल स्पोर्ट्स और स्टार स्पोर्ट्स के लिए काफी बड़ी उपलब्धि है। यह मेरे लिए भी गर्व का क्षण है कि कबड्डी को इतना आगे बढ़ते हुए देख रहा हूं। पीकेएल सीजन 1 की नीलामी में सबसे ऊंची बोली 12.8 लाख रुपये थी और सीजन 10 के लिए सबसे ज्यादा बोली 2.6 करोड़ रुपये थी – जो दर्शाता है कि लीग कितनी आगे बढ़ी है।


Download Android App
Download iOS App





