आईपीएल में बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच धमाकेदार मुकाबला खेला गया। जहाँ पर संजू सैमसन की टीम ने तीन रन से जीत हासिल की। राजस्थान रॉयल्स की इस जीत के साथ ही पॉइंट टेबल में काफी बदलाव देखने को मिला है। CSK और RR के मुकाबले में RR ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 175 रन बनाए थे, जिसके जवाब में लास्ट ओवर में एमएस धोनी और जडेजा ने कोशिश जरूर की लेकिन CSK को जीत नहीं दिला सके और 20 ओवर में 172 रन ही बना पाए।

CSK की इस हार के बाद के बाद संजू सैमसन की कप्तानी वाली टीम रॉयल्स पॉइंट टेबल पर टॉप पर पहुंच गई है। रॉयल्स ने चार मैच में से तीन में जीत हासिल कर 6 अंक के साथ टॉप पर बनी हुई है। वहीँ दूसरे नंबर पर केएल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जाएंट्स के भी 6 अंक है लेकिन वो रॉयल्स से रन रेट में पीछे है इसलिए दूसरे स्थान पर है। इसके बाद चार टीमों के चार-चार अंक है।

जिसमें तीसरे नंबर पर कोलकाता नाइट राइडर्स, चौथे पर गुजरात टाइटंस, पांचवें पर चेन्नई सुपर किंग्स है और छठे नंबर पर पंजाब किंग्स की टीम पर है। वहीँ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर तीन मैच में से दो हार और एक जीत के के साथ दो अंक के साथ सातवें नंबर पर है। जबकि पिछले मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर दो अंक प्राप्त कर लिए है और अब आठवें नंबर पर है। इसके बाद नौवें नंबर पर दो अंक के साथ सनराइजर्स हैदराबाद है। जबकि अपने चारो मैच हारकर दिल्ली कैपिटल्स सबसे लास्ट दसवें नंबर है।

वहीँ ऑरेंज कैप की बात करें तो शिखर धवन अब भी तीन मैचों में 225 रन के साथ टॉप पर बने हुए है। उनके बाद डेविड वॉर्नर चार मैचों में 209 रन के साथ दूसरे नंबर पर है। जबकि कल चेन्नई के खिलाफ 52 रन की पारी खेलने वाले जोस बटलर चार मैचों में 204 रन के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गए है। वहीँ पर्पल कैप की बात करें तो चेन्नई के खिलाफ पिछले मैच में दो विकेट लेने वाले राजस्थान रॉयल्स के युजवेंद्र चहल के चार मैच में अब 10 विकेट हो गए हैं और वो अब टॉप पर पहुंच गए है। जबकि दूसरे नंबर पर लखनऊ के मार्क वुड 9 विकेट और तीसरे नंबर पर गुजरात के राशिद खान 8 विकेट के साथ है।


Download Android App
Download iOS App



