सुधाकर सिंह ने इस बार विपक्ष को एकजुट करने में मदद करने के लिए नीतीश कुमार को फिर से आईना दिखाया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली में भले ही विपक्ष को एकजुट करने को लेकर विभिन्न दलों के नेताओं से मुलाकात कर रहे हों, लेकिन राजद के विधायक और पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह उन्हे आईना दिखाने से नहीं चूक रहे। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि वे कब तक यूपीए में रहेंगे, वे ही इसका उत्तर दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि वे वर्तमान से भविष्य की राजनीति बदलते रहे हैं। पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने गुरुवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यूपीए में शामिल हुए हैं, इसके लिए उन्हें बधाई है। लेकिन वे इससे पहले एनडीए का हिस्सा थे। इसलिए उन्होंने अभी तक यूपीए के एजेंडे पर कोई काम ही नहीं किया है।

उन्हे किसानों के हित में सोचना चाहिए
उन्होंने कहा कि यूपीए का एजेंडा तय है। सिंह ने नीतीश कुमार को यूपीए के एजेंडे पर काम करने की नसीहत देते हुए कहा कि उन्हे किसानों के हित में सोचना चाहिए। उन्हें मंडी कानून किसानों के मुद्दे आदि को लागू करना होगा। उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि विपक्ष तो पहले से ही एकजुट है, इसमें नई बात क्या है।
कई राज्यों में क्षेत्रीय दल के नेता मुख्यमंत्री हैं
उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि ऐसे कई दल हैं जो अलग है, जिनसे सहयोग मांगा जा सकता है। राजद के नेता ने कहा कि कई राज्यों में क्षेत्रीय दल के नेता मुख्यमंत्री हैं और अपने क्षेत्र में ताकतवर हैं। उनमें भी योग्यता में कोई कमी नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



