पंजाब किंग्स भी कोविड-19 के खिलाफ जंग में उतरी, रोगियों को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स उपलब्ध कराएगी

Summary :

इस समय पूरा देश कोरोना वायरस की दूसरी की लहर से निपटने की कोशिश में लगा हुआ है। इस संकट की घड़ी में कोरोना पीड़ितों की मदद करने के लिए कई बड़ी हस्तियों ने अपना योगदान दिया है।

इस समय पूरा देश कोरोना वायरस की दूसरी की लहर से निपटने की कोशिश में लगा हुआ है। इस संकट की घड़ी में कोरोना पीड़ितों की मदद करने के लिए कई बड़ी हस्तियों ने अपना योगदान दिया है। ऐसे में हाल ही में आईपीएल फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है। जी हां दरअसल पंजाब किंग्स ने भी कोरोना महामारी में पीड़ितों के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। इस दौरान फ्रेंचाइजी ने कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे लोगों के लिए कुछ सहायता करने का ऐलान किया है।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम पंजाब किंग्स ने भी कोविड-19 से प्रभावित लोगों को आक्सीजन कन्सेंट्रेटर उपलब्ध कराने के लिये निजी संस्था राउंड टेबल इंडिया (आरटीआई) और लोगों से धन एकत्रित करने वाले मंच कीटो,ओआरजी के साथ हाथ मिलाया है।
आईपीएल फ्रेंचाइजी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि पंजाब किंग्स आक्सीजन कन्सेंट्रेटर खरीदने के लिये धनराशि देगा। इन आक्सीजन कन्सेंट्रेटर को बाद में रोगियों को उपलब्ध कराया जाएगा।

इसमें कहा गया है, आरटीआई यह सत्यापित करेगा कि किस रोगी को उसके घर पर या धर्मार्थ चिकित्सा संस्थान के जरिये आक्सीजन कन्सेंट्रेटर दिया जाएगा। वापसी पर कन्सेंट्रेटर को अगले रोगी को देने से पहले साफ और कीटाणुरहित किया जाएगा।  विज्ञप्ति के अनुसार, ‘संकट से उबरने के बाद इन मशीनों को अस्पतालों को दान कर दिया जाएगा जहां अस्थमा और सांस संबंधी रोगियों के लिये इनकी जरूरत पड़ेगी।
बता दें, पंजाब किंग्स ने कोरोना मरीजों की मदद करने के लिए एक दिन पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) ने भी कोविड-19 महामारी से जूझ रहे लोगों की सहायता के लिए 2 हजार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स दान करने का ऐलान किया। इसके अलावा भारतीय क्रिकेट के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक और क्रुणाल पांड्या ने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स की नई खेप संबंधित केंद्रों को भेजी। 

Desk Team