टीवी का पॉपुलर सिंगिंग शो ‘इंडियन आइडल 12’ पिछले कुछ वक्त से जमकर विवादों में रहा है। इस बीच शो के होस्ट आदित्य नारायण को भी ट्रोलिंग का बुरी तरह शिकार होना पड़ रहा है। दरअसल अदि ने शो के दौरान किशोर कुमार के बड़े बेटे अमित कुमार पर निशाना साधा था। ऐसे में अपने बेटे का पक्ष लेते हुए उदित नारायण ने एक निजी चैनल से कहा है कि आदित्य के अंदर अभी भी बचपना है यही वजह है कि और लोगों की तरह से वह चुप नहीं रहते है और इसी कारण पूरा विवाद उनके ऊपर आ गया है।

हाल ही में उदित नारायण ने अपने बेटे के बचाव में बोले- आदित्य के अंदर बहुत बचपना है और वो काफी इमोशनल व्यक्ति हैं। ऐसे में शो से जुड़े होने की वजह से वह काफी सेंसटिव हो गए हैं, जबकि पूरे शो में किसी ने कुछ भी नहीं कहा और यह बात अब पूरी बात आदित्य पर ही आ गई है। आदित्य वहां महज एकंर है तो सारी चीजें उसके ऊपर डालना कतई ठीक नहीं है। क्योंकि उसकी तो कोई गलती नहीं है, मुझे लगता है कि शो के मेन लोगों को इस पर बात करना चाहिए, लेकिन उन्होंने एंकर को क्यों सामने रखा। ऐसे समय में सभी को उसका साथ देना चाहिए, मैं अभी उससे कुछ नहीं कह रहा क्योंकि पहले ही लोग उस पर निशाना साध रहे है।

वहीं,अमित कुमार मामले पर बातचीत करते हुए उदित बोले जब आपने शो में आने के लिए हामी दी है तो फिर बाहर आकर ऐसा कुछ भी नहीं कहना चाहिए। मुझे मालूम है कि ये बात कह कर मैं भी आदित्य की तरह से फंस जाऊंगा, जबकि अमित मेरे भाई से कम नहीं हैं। मैं इस मामले में उनसे बात भी करूंगा। हम लोगों को बुलाया जाता है ताकि हम सामने वाले को निखारे इसका हमको पैसा दिया जाता है।

क्या है पूरा माजरा?
बता दें, शो मेकर्स ने किशोर कुमार को ट्रिब्यूट देने के लिए एक स्पेशल एपिसोड रखा था और इस खास एपिसोड में दिग्गज के बड़े बेटे अमित कुमार को बतौर गेस्ट बुलाया था। लेकिन बाद में अमित ने शो मेकर्स की सारी की सारी पोल खोल कर रख दी। इस दौरान उन्होंने कहा उन्हें शो के कंटेस्टेंट की तारीफ करने के लिए कहा गया था, जबकि उन्हें किसी की भी परफॉर्मेंस अच्छी नहीं लगी थी और मैंने यह सब कुछ पैसो के लिए किया।


Download Android App
Download iOS App



