Rajat Patidar’s Shocking Revelation: रजत पाटीदार सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में हैं. RCB को अपनी कप्तानी में लगातार दो सीजन ट्रॉफी जिताने वाले खिलाड़ी ने हाल ही में एक बयान दिया. जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. पाटीदार ने एक इवेंट के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में जाने को लेकर बात की. हालांकि उन्होंने जो बयान दिया, वो आरसीबी फैंस को शायद अच्छा न लगे.
Rajat Patidar’s Shocking Revelation

रजत पाटीदार को आईपीएल में डेब्यू किए अभी 5 साल ही हुए हैं. हालांकि बहुत कम समय में ही उन्होंने अपना नाम इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे सफल कप्तानों की लिस्ट में दर्ज करवा लिया है. जो टीम 18 साल से ट्रॉफी के लिए तरस रही थी, उसे पहले तो आईपीएल 2025 में चैंपियन बनाया. फिर अगले साल RCB का कप्तान रहते हुए टाइटल डिफेंड भी किया. जोकि कप्तान के तौर पर बहुत बड़ी उपलब्धि है. हालांकि मध्य प्रदेश का ये खिलाड़ी कभी इस टीम में शामिल होना ही नहीं चाहता था. ये खुलासा पाटीदार ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान किया. जिसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया.

रजत पाटीदार ने अपने बयान में कहा, “जब मुझे रिप्लेसमेंट के तौर पर बुलाया गया, तो मैं इंदौर में लोकल क्लब मैच खेल रहा था. सच कहूं तो, मैं जाना नहीं चाहता था क्योंकि मुझे पता था कि मुझे बेंच पर ही बैठना पड़ेगा. मेरा मानना है कि अगर आप कहीं जाते हैं, तो आप प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के काबिल होने चाहिए. मेरे परिवार, कोच और सीनियर खिलाड़ियों ने मुझे जाने के लिए मनाया, खासकर इसलिए क्योंकि मेरी शादी की तारीख पहले ही तय हो चुकी थी. मुझसे कहा गया था कि मैं तभी खेलूंगा जब कोई खिलाड़ी चोटिल होगा. लेकिन सात मैचों के बाद, आखिरकार मुझे मौका मिला और मैं खेलता रहा.”
2022 में RCB को किया ज्वॉइन

रजत पाटीदार ने साल 2021 में RCB के लिए आईपीएल में अपना डेब्यू किया था. हालांकि इस सीजन उन्हें केवल 4 ही मुकाबले खेलने को मिले. साथ ही RCB ने अगले सीजन उन्हें रिलीज कर दिया. आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में भी ये धुरंधर बैटर अनसोल्ड रहा था. लेकिन इसी सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लवनीत सिसोदिया की जगह इंजरी रिप्लेसमेंट के तौर पर पाटीदार को साइन किया. इसके बाद जो हुआ, वो तो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया.
Read More: भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला आज, जानें कहां देख पाएंगे मैच LIVE


Download Android App
Download iOS App




