BCCI ने 16 जनवरी को भारतीय टीम के खिलाड़ियों के लिए एक नई निति जारी की है, जिसमें पहला पॉइंट है ‘खिलाड़ियों के लिए घरेलु मैचों में भाग लेना अनिवार्य’ | निति के नए जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है, “BCCI के दिशा-निर्देशों के अनुसार राष्ट्रिय टीम में चयन और केंद्रीय अनुबंध के लिए पात्र बने रहने के लिए खिलाडियों के लिए घरेलु मैचों में भाग लेना अनिवार्य है|”
“यह पॉलिसी सुनिश्चित करती है कि खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट इकोसिस्टम से जुड़े रहें, प्रतिभा विकास को बढ़ावा दें, मैच फिटनेस बनाए रखें और समग्र घरेलू स्ट्रक्चर को मजबूत करें। यह उभरते खिलाड़ियों को शीर्ष क्रिकेटरों के साथ प्रतिस्पर्धा करने के अवसर प्रदान करके प्रेरित करता है, जिससे प्रतिभा प्रगति में निरंतरता सुनिश्चित होती है।”
ऊपर लिखित आदेश के बावजूद, कथित तौर पर भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ियों की उपलब्धता पर अभी भी कोई स्पष्टता नहीं है | रणजी ट्रॉफी 2024/25 सीजन अगले हफ्ते ग्रुप स्टेज मैच के साथ फिर से शुरू होने जा रहा है |
एक रिपोर्ट के अनुसार, सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन, दिल्ली जिला क्रिकेट एसोसिएशन, और कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन को अभी तक अपने-अपने अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों से कोई सूचना नहीं मिली है | रिपोर्ट में कहा गया है की रविंद्र जडेजा दिल्ली के खिलाफ होने वाले अगले रणजी मैच में सौराष्ट्र के लिए खेल सकते है |
DDCA को भी विराट कोहली की भागेदारी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन ऋषभ पंत, जो भारत की BGT टीम का हिस्सा थे | लेकिन ऋषभ पंत सौराष्ट्र के खिलाफ दिल्ली के मैच में खेलने के लिए तैयार हैं। केएल राहुल के लिए KSCA अध्यक्ष रघुराम भट ने कहा की एसोसिएशन को उनके पंजाब के खिलाफ कर्नाटक के रणजी ट्रॉफी मैच में भाग लेने की कोई जानकारी नहीं है।
दूसरी ओर रोहित शर्मा ने अभी तक जम्मू और कश्मीर के खिलाफ मैच के लिए अपनी उपलब्धता की कोई पुष्टि नहीं की है, हालांकि इस हफ्ते की शुरुआत में वो मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई की रणजी टीम के साथ प्रैक्टिस करते दिखे थे |


Download Android App
Download iOS App





