टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने अपने हाल के इंटरव्यू में बताया है की रोहित शर्मा के बाद कौन भारतीय क्रिकेट टीम की बागडोर संभाल सकता है। शास्त्री ने ये भी कहा की रोहित शर्मा शानदार काम कर रहे हैं, लेकिन उनके पास कप्तानी के गिने चुने 2 या 3 साल ही बाकि हैं।
.jpg)
रवि शास्त्री ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि रोहित शर्मा के बाद ऋषभ पंत, केएल राहुल या श्रेयस अय्यर में से कोई एक टीम इंडिया का अगला कप्तान बन सकता है। शास्त्री ने कहा, ‘विराट कोहली अब कप्तान नहीं हैं, रोहित शर्मा भी सिर्फ वाइट बॉल क्रिकेट के लिए बेस्ट कप्तान रहे हैं। भारत यह देखेगा कि भविष्य में टीम की कप्तानी कौन करेगा? इस दौड़ में अभी श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, केएल राहुल हैं। भारतीय टीम को आगे के लिए एक मजबूत कप्तान की तलाश होगी और IPL 2022 इसके लिए मौका है।’
(7).jpg)
शास्त्री ने आगे कहा, ‘पिछले आईपीएल में हमने वेंकटेश अय्यर को देखा था. उनके बारे में किसी ने नहीं सुना था और जब तक यह खत्म हुआ वह भारतीय टीम में थे। यही आईपीएल की खूबसूरती है।’ पंड्या को लेकर शास्त्री ने कहा ‘गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या अपनी गेंदबाजी की वापसी पर कुछ नहीं बोल रहे, लेकिन पूरा देश आईपीएल में उनके हर कदम पर नजर रखेगा।’


Download Android App
Download iOS App



