आर अश्विन ने संजय मांजरेकर की धाकड़ अंदाज में की बोलती बंद, फिल्म के डायलॉग से दिया करारा जबाव

Summary :

भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर आर अश्विन और संजय मांजरेकर के बीच शायद सब कुछ सही नहीं चल रहा है।

भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर आर अश्विन और संजय मांजरेकर के बीच शायद सब कुछ सही नहीं चल रहा है। ऐसे में अश्विन ने संजय मांजरेकर को उनके ट्वीट पर रिप्लाई करके करारा जवाब दिया है। हाल ही में अश्विन ने ट्विटर पर तमिल फिल्म एनियन की एक तस्वीर साझा की है जिसमें एक्टर विक्रम अपने दोस्त को कह रहे हैं  ‘ऐसा मत कहो, मेरे दिल में दर्द हो रहा है।
मालूम हो ऑफ स्पिनर ने इस फिल्म की तस्वीर के माध्यम संजय मांजरेकर को ताना मारा है। दरअसल, आर अश्विन को ये कदम इसलिए उठाना पड़ा क्योंकि उन्हें संजय मांजरेकर का इस तरह ट्वीट करना पसंद नहीं आया, जिसमे उन्होंने लिखा था वो आर अश्विन को सर्वकालिक महान गेंदबाजों की लिस्ट में नहीं रखते हैं।

 मांजरेकर ने अपने ट्वीट में क्या लिखा?
दरअसल संजय मांजरेकर ने एक ट्वीट करके लिखा, ‘सर्वकालिक महान सबसे बड़ी तारीफ है, जो कि क्रिकेटरों को दी जाती है। डॉन ब्रैडमैन, गैरी सोबर्स, सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली जैसे दूसरे क्रिकेट खिलाड़ी मेरी इस लिस्ट में शामिल हैं। पूरे आदर के साथ अश्विन मेरे लिए इस लिस्ट में नहीं हैं। वहीं, संजय के इसी ट्वीट के बाद फैंस ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

यही नहीं संजय मांजरेकर ने अपनी एक हालिया बातचीत में यह भी कहा, जब लोग अश्विन को सर्वकालिक महान बताने लगते हैं तो मुझे ये बात बिलकुल सही नहीं लगती। अश्विन का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में खराब है, वहां उन्होंने एक भी बार पारी में पांच विकेट नहीं लिये हैं। दूसरी बात अगर आप उन्हें भारतीय पिचों पर गेंदबाजी करते देखते हो तो जडेजा ने भी उनके जैसा प्रदर्शन किया है और अक्षर पटेल ने इंग्लैंड के खिलाफ उन्हीं पिचों पर अश्विन से भी ज्यादा विकेट चटका दिये।
 मांजरेकर के टॉप 10 गेंदबाज…

बता दें , संजय मांजरेकर ने बीती रोज यानी सोमवार को अपने टॉप 10 गेंदबाजों के नाम ट्वीट करें हैं। जिसमें केवल एक भारतीय गेंदबाज शामिल। यही नहीं हैरानी वाली बात तो यह है उनकी इस लिस्ट में अनिल कुंबले, इमरान खान जैसे दिग्गजों को भी जगह नहीं दी गयी। तो यहां देखिये मांजरेकर के इन गेंदबाजों की लिस्ट। रिचर्ड हेडली, मैलकम मार्शल, कर्टली एंब्रोस, वसीम अकरम, शेन वॉर्न, ग्लेन मैक्ग्रा, डेन स्टेन, जेम्स एंडरसन, मुथैया मुरलीधरन और कपिल देव हैं।

Desk Team