रविंद्र जडेजा ने लपका शानदार कैच, शुभमन गिल से टकराने के बावजूद हाथ से नहीं छोड़ी गेंद

Summary :

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया का प्रदर्शन अभी तक काफी शानदार रहा है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया का प्रदर्शन अभी तक काफी शानदार रहा है। भारतीय गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के चलते पहली पारी के शुरूआती सत्र में भारत का पलड़ा भारी रहा है। बुमराह और अश्विन ने मिलकर ऑस्टे्रलिया को 38 रन पर ही तीन विकेट चटका दिए थे। वहीं इस बीच एक बड़ा हादसा होते हुए भी बाल-बाल बचा है। दरअसल मैच के 13वें ओवर में रविंद्र जडेजा और डेब्यूटेंट शुभमन गिल आपस में भिड़ गए। 
अश्विन के 13वें ओवर की आखिरी बॉल पर मैथ्यू वेड ने आगे बढ़कर शॉट खेलना तो चाहा,मगर गेंद बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर हवा में उठ गई। ऐसे में वेड के इस मुश्किल कैच को झट से लपकने के लिए ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने मोर्चा बेहतरीन ढंग से संभाल लिया और मिड ऑन की ओर अपनी बाई तरफ भागे।
इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने दूसरे खिलाडिय़ों को भी कैच के पकडऩे के लिए मना किया। हालांकि इस बीच अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे शुभमन गिल भी मिड विकेट की तरफ गेंद के पास भागे थे। 
रविंद्र जडेजा ने पकड़ा कैच…

वहीं एक समय तो ऐसा लगा कि दोनों खिलाडिय़ों के बीच कोई बड़ा हादसा होते नजर आए और दोनों में किसी को भी चोट लग जाएगी। लेकिन जडेजा की समझदारी के कारण ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। दरअसल जडेजा आखिरी वक्त तक गेंद को देखते रहे और कैच पकड़कर दूसरी ओर मुड़ गए। वहीं इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट चटका। वेड के आउट होने से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम 39 गेंदों में 30 रन ही जुटा पाई थी। 
मालूम हो कि 21 साल के शुभमन गिल ने आज अपना टेस्ट डेब्यू किया है। गिल को पृथ्वी शॉ की जगह पर टीम में रखा गया है,जबकि रविंद्र जडेजा अपनी चोट से उबरने के बाद मैदान पर वापसी की है। बता दें शुभमन गिल और रविंद्र जडेजा दोनों में से कोई भी खिलाड़ी पहले टेस्ट में प्लेंइंग इलेवन में शामिल नहीं थे। 

Desk Team