ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा इन दिनों चोटिल होने के कारण इंडियन क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे हैं। हालांकि, वो आजकल क्रिकेट नहीं खेल रहे फिर भी वो खूब चर्चा में हैं। इसका कारण है उनका दमदार एक्टिंग टैलेंट। जडेजा को इन दिनों तेलुगु फिल्म पुष्पा का बुखार चढ़ा है। हाल ही में उन्होंने इसी फिल्म के एक डायलॉग की नकल की थी और उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया था जोकि काफी वायरल हुआ। और अब जडेजा ने इसी फिल्म का एक लुक कॉपी किया है वो वास्तव में शानदार है।

बुधवार को उन्होंने एक बार फिर इस फिल्म के एक सीन की तस्वीर शेयर की है। इसमें वह फिल्म के हीरो ‘पुष्पाराज’ यानी अल्लू अर्जुन के जैसे दिखने की कोशिश कर रहे हैं और काफी हद तक वो इसमें सफल भी रहे। सोशल मीडिया पर फैंस जडेजा के इस लुक की काफी तारीफ भी कर रहे हैं। रवींद्र जडेजा ने यह फोटो इंस्टाग्राम और ट्विटर दोनों जगह शेयर की है। इसमें वह अल्लू अर्जुन की तरह बीड़ी पीते हुए नजर आ रहे हैं। हालाँकि जडेजा ने इसके कैप्शन में फैंस से इसका सेवन न करने की अपील की है।
उन्होंने लिखा- किसी भी प्रकार के तम्बाकू का सेवन करना हानिकारक होता है। आपको मालूम है पुष्पा का मतलब फूल होता है। मैं धूम्रपान का समर्थन नहीं करता। मैंने यह सब बस फोटो के लिए ही किया है। सिगरेट, बीड़ी और तंबाकू स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इससे कैंसर होता है और इसका सेवन मत करो।


Download Android App
Download iOS App



