IPL का नया सीजन आने वाला है जिसके लिए फैंस समेत तमाम खिलाडी तैयार हैं। लेकिन, साथ ही वापस आ चुका है कोरोना का वही पुराना रूप, जो हर दिन के साथ देश भर में अपने पैर और गहरे पसारता जा रहा है। पिछले साल भी ऐसा ही कुछ हुआ था जिसके बाद बाकी बचे मुकाबलों के लिए BCCI को UAE का रुख करना पड़ा था। एक न्यूज़ पेपर की रिपोर्ट की मानें तो अब IPL के 15वें सीजन (IPL 2022) में वैसा कुछ भी न हो, इसके लिए BCCI अभी से ही प्लान बी पर काम कर रहा है।

भारत में अगर कोरोना की रफ्तार अप्रैल तक नहीं थमी तो BCCI फिर से IPL का आयोजन देश से बाहर करा सकता है। लेकिन इस बार वो देश UAE नहीं होगा। इस बार BCCI के प्लान B में जिन दो देशों का नाम आगे चल रहा है, उनमें एक साउथ अफ्रीका है और दूसरा श्रीलंका। साउथ अफ्रीका को पहले भी एक बार साल 2009 में BCCI की टी20 लीग को आयोजित कराने का अनुभव रहा है। तो इस हिसाब से उसका नंबर इस लाइन में सबसे आगे है।

UAE पिछले 2 साल से BCCI के बड़े क्रिकेट आयोजनों की पहली पसंद बनकर रहा है मगर इस बार BCCI के एक अधिकारी ने कहा कि, ” हम हर समय सिर्फ UAE के भरोसे नहीं रह सकते, हमें दूसरे विकल्प तलाशने होंगे। साउथ अफ्रीका और भारत के टाइम में जो फर्क है, वो भी खिलाड़ियों और क्रिकेट फैंस को काफी सूट करेगा।” आपको बता दें साउथ अफ्रीका के समय से भारत 3 घंटा और 30 मिनट आगे है। मतलब जब साउथ अफ्रीका में शाम के 4 बजे पहली गेंद डलेगी, तब भारत में शाम के साढ़े 7 बज रहे होंगे। इससे ब्रॉडकास्ट के टाइम पर भी फर्क नहीं पड़ेगा और वहां मैच भी सही सम


Download Android App
Download iOS App



