रविंद्र जडेजा की लेटेस्ट तस्वीर हुई वायरल, न्यूजीलैंड के विरुद्ध WTC फाइनल में इस नई जर्सी में दिखेगी टीम इंडिया

Summary :

भारतीय टीम और न्यूजीलैंड के बीच अगले महीने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जायेगा।

भारतीय टीम और न्यूजीलैंड के बीच अगले महीने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जायेगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ इस निर्णायक महामुकाबले को अपनी मुट्ठी में करने कके लिए भारतीय टीम इन दिनों जमकर पसीना बहा रही है। इस बड़े मैच के लिए टीम इंडिया इंग्लैंड के लिए आने वाली 2 जून को उड़ान भरेगी। मैच से पहले टीम इंडिया ने अपनी नई जर्सी रिलीज की है। इस जर्सी को टीम के खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ WTC के फाइनल में पहन के खेलने वाले हैं। खास बात यह जर्सी 90 के दशक की याद दिला रही है।
जडेजा ने साझा की तस्वीर…
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच होने से पहले टीम इंडिया की नई जर्सी सामने आ गयी है।  इस नई जर्सी को पहनकर भारतीय टीम के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। फोटो के कैप्शन में जडेजा ने लिखा,रिवाइंड टू 90s। जर्सी पर बीच में नीले अक्षरों में इंडिया लिखा है, जबकि दायीं और ऊपर आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2021 लिखा हुआ है।। ऑलराउंडर की ये नई तस्वीरें देख लेने के बाद फैंस जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। खैर, हर बढ़ते दिन के साथ भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच 18 जून को होने वाले आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।

बता दें, इस बड़े मैच से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी खूब मेहनत कर रहे हैं। टीम के खिलाड़ी इस वक्त इंग्लैंड जाने से पहले मुंबई के एक होटल में क्वारंटाइन में हैं। भारतीय टीम के इन धुरंधरों का वर्क आउट वीडियो रोजाना सोशल मीडिया पर कोहराम मचा रहा है। टीम  इंडिया के खिलाड़ी इस वक्त जिम में जमकर मेहनत कर रहे हैं। 
गौरतलब है,वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह मैच 18 जून से 22 जून के बीच साउथम्प्टन में खेला जाएगा। आईसीसी ने इस मुकाबले के लिए शुक्रवार को प्लेइंग कंडीशंस का ऐलान किया है। आईसीसी के अनुसार, फाइनल मुकाबले के लिए एक रिजर्व डे रखा गया है। वहीं अगर यह मैच ड्रॉ रहता है तो दोनों टीमों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया जाएगा। भारतीय टीम ने पिछले 2 साल में जमकर मेहनत करके इस बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई।
WTC के फाइनल के लिए भारतीय टीम:- 
विराट कोहली (कप्तान),अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान),ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा,   हनुमा विहारी, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, केएल राहुल, ऋद्धिमान साहा, केएस भरत।

Desk Team