रविवार को IPL में खेले दिन के दूसरे मुकाबले में RCB को शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। RCB की पूरी टीम महज़ 68 रन बना कर बना कर ढेर हो गई। उन्होंने इस दौरान पुरे 20 ओवर भी नहीं खेले, उनकी पारी के 4 ओवर बाकि रहते सभी खिलाडी पवेलियन लौट गए। जिसके बाद इस आसान से लक्ष्य को SRH ने आसानी से हासिल भी कर लिया। उन्होंने 1 विकेट खो कर महज़ 8 ओवर में 72 रन बना कर अंक तालिका में अपनी जगह और मजबूत कर ली है।

RCB के इस तरह छोटे से स्कोर पर ढेर हो जाने पर फैंस को पुराने दिन याद आने लगे और उन्होंने इतिहास के पन्नो में RCB के इस घटिया प्रदर्शन का रिश्ता 23 अप्रैल के साथ ढूंढ निकला। आपको बता दे RCB ने IPL का आजतक का सबसे छोटा टोटल 23 अप्रैल 2017 को बनाया था जब उनकी टीम 49 रन बना का ढेर हुई थी। हालाँकि RCB की इस दिन से जुडी कुछ अच्छी यादे भी हैं 2013 के IPL में RCB ने 23 अप्रैल के दिन 263 रन भी ठोके थे जोकि IPL इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है।
.jpg)
वही इस मच में कोहली की अच्छी पारी देखने की फैंस की तमन्ना भी एक बार फिर अधूरी रह गई। कोहली मार्को जैनसन की गेंद पर गोल्डन डक का शिकार हुए यानि वो पहली गेंद पर पवेलियन चलते बने। 12 रन बनाने वाले मैक्सवेल और 15 रन बनाने वाले प्रभुदेसाई के अलावा RCB का कोई भी बल्लेबाज़ इस मैच में दहाई का अंक नहीं छू पाया। RCB की टीम इस हार के बाद पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर आ गई है तो वहीं हैदराबाद सीजन की लगातार पांचवी जीत दर्ज़ कर दूसरे नंबर पर पहुंच गया है।


Download Android App
Download iOS App



