रिचर्डसन को 14 करोड़ में बिकने के बाद भी नहीं हुआ यकीन, वीडियो साझा कर बताई दिल की बात

Summary :

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन आईपीएल नीलामी में 14 करोड़ रुपए में बिकने के बाद एक फेर को हैरान हो गए थे

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन आईपीएल नीलामी में 14 करोड़ रुपए में बिकने के बाद एक फेर को हैरान हो गए थे इतना ही नहीं गेंदबाज को इस दौरान खुद पर भी विश्वास नहीं हो पा रहा था कि पंजाब किंग्स ने उन पर इतनी मोटी बोली लगा दी है। वहीं आईपीएल 2021 में बिग बैश लीग में सर्वाधिक विकेट लेने वाले रिचर्डसन न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए क्राइस्टचर्च में अपने होटल के रूप में पृथकवास पर चेन्नई में गुरुवार को चल रही आईपीएल नीलामी को देख रहे थे।
इतना महंगा बिकने पर गेंदबाज ने क्या कहा?
हाल ही में रिचर्डसन ने कहा कि एक बार तो उनके लिए इस बात पर विश्वास कर पाना बहुत मुश्किल सा हो गया था कि उन पर इतनी बड़ी बोली लगाई गई है। 24 साल के रिचर्डसन का कहना है कि भावनाएं पूरी तरह से हावी थीं,ऐसे में आप भूल जाते हो आपको यकीन नहीं होता है। इसके बाद आप दोबारा से देखते हो कि आपको कितने में खरीदा गया है। फिर आप तीसरी बार,चौथी बार देखते हो उसमें थोड़ा वक्त लगा और मैं अब भी उस पल में जी रहा हूं। 

आगे उन्होंने कहा मैं चेतनाशून्य हो गया था मैं उसे निहार रहा था,मगर ऐसा लग रहा था कि जैसे मैं उसे नहीं देख रहा हूं और यह सब कुछ होने के बाद मैं वाकई बेहद खुश था। मेरा लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा टेस्ट क्रिकेट खेलना है,मगर फिलहाल मैं इसमें नहीं खेल रहा हूं। इसलिए मेरे सामने जो कुछ भी हो रहा है वो मेरे लिए जरूरी है और अभी यह मेरे लिए टी 20 क्रिकेट है।
बता दें रिचर्डसन ने साल 2017 में अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण के बाद दो टेस्ट,13 वनडे और नौ टी20 अन्तर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं। 

Desk Team