FIFA World Cup 2026: France की सेमीफाइनल में हार के बाद पेरिस में बवाल, नाराज फैंस ने शुरू किए दंगे

Summary :

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फ्रांस का खिताब जीतने का सपना सेमीफाइनल में टूट गया। स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया। पूरे मुकाबले में स्पेन की मजबूत डिफेंस के सामने फ्रांस के स्टार खिलाड़ी किलियन एम्बाप्पे भी बेअसर रहे। उन्हें गोल करने के तीन मौके मिले, लेकिन वह किसी को भी गोल में तब्दील नहीं कर पाए। दूसरी ओर स्पेन ने अटैक में ज्यादा धार दिखाई, टीम ने तीन बार गेंद को गोलपोस्ट तक पहुंचाया। हालांकि इनमें से एक गोल ऑफसाइड की वजह से रद्द कर दिया गया। इसके…

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फ्रांस का खिताब जीतने का सपना सेमीफाइनल में टूट गया। स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया। पूरे मुकाबले में स्पेन की मजबूत डिफेंस के सामने फ्रांस के स्टार खिलाड़ी किलियन एम्बाप्पे भी बेअसर रहे। उन्हें गोल करने के तीन मौके मिले, लेकिन वह किसी को भी गोल में तब्दील नहीं कर पाए।

Paris Is Burning After France Defeat
Paris Is Burning After France Defeat (Source: Google)

दूसरी ओर स्पेन ने अटैक में ज्यादा धार दिखाई, टीम ने तीन बार गेंद को गोलपोस्ट तक पहुंचाया। हालांकि इनमें से एक गोल ऑफसाइड की वजह से रद्द कर दिया गया। इसके बावजूद स्पेन ने मुकाबले पर पूरा कंट्रोल बनाए रखा और 2-0 की जीत दर्ज की।

हार के बाद पेरिस में प्रदर्शन, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

फ्रांस की हार के बाद उसकी राजधानी पेरिस में कई जगहों पर तनाव का माहौल देखने को मिला। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कुछ लोग सड़कों पर आगजनी करते और विरोध प्रदर्शन दिखाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में धुएं के बीच लोगों की भीड़ और अफरातफरी का माहौल दिखाई दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिचुएशन को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने इन्टरफेयर किया और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए अलर्ट के तौर पर हवा में फायरिंग भी की। हालांकि, इन वायरल वीडियो की इनडिपेंडेंट कन्फर्मेशन नहीं हो पाई है।

मैक्रों ने की थी शांति बनाए रखने की अपील

 

France President Emmanuel Macron Appeal
France President Emmanuel Macron Appeal (Source: Google)

मैच से कुछ घंटे पहले फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने एक सैन्य परेड के दौरान नागरिकों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील भी की थी। लेकिन सेमीफाइनल में टीम की हार के बाद कुछ जगहों पर फैंस का गुस्सा सड़कों पर दिखाई दिया।

स्पेन की डिफेंस बनी जीत की सबसे बड़ी वजह

Spain Defence Line Become Reason For Victory
Spain Defence Line Become Reason For Victory (Source: Google)

अगर इस पूरे टूर्नामेंट की बात करें तो इसमें स्पेन की सबसे बड़ी ताकत उसकी बेहतरीन डिफेंस लाइन रही है। अब तक सिर्फ बेल्जियम ही स्पेन के खिलाफ गोल करने में सक्सेसफुल रहा है। पुर्तगाल, उरुग्वे और अब फ्रांस जैसी मजबूत टीमें भी स्पेन की डिफेंस को नहीं भेद सकीं। स्पेन अब फाइनल में इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से भिड़ेगा। ऐसे में मौजूदा फॉर्म को देखते हुए स्पेन को खिताब जीतने का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

Read More: ODI सीरीज के बाद कोच की होने वाली है छुट्टी!, टीम इंडिया को लगेगा बड़ा झटका

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।