IPL 2020: ऋषभ पंत ने रिकी पोंटिंग के इंटरव्यू के दौरान ऐसे की कोच की नकल, देखें मजेदार वीडियो

Summary :

आईपीएल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स ने काफी अच्छा प्रदर्शन दिखाया है। अंक तालिका में दिल्ली कैपिटल्स पहले स्थान पर हैं। लगातार टूर्नामेंट में जीत के बाद टीम का माहौल भी बेहद शानदार है।

आईपीएल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स ने काफी अच्छा प्रदर्शन दिखाया है। अंक तालिका में दिल्ली कैपिटल्स पहले स्थान पर हैं। लगातार टूर्नामेंट में जीत के बाद टीम का माहौल भी बेहद शानदार है। इस बात का श्रेय टीम के कोच रिकी पोंटिंग और कप्तान श्रेयस अय्यर को दे रहे हैं। दिल्ली के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पिछले दो मैचों में चोट की वजह से खेले नहीं हैं। हालांकि ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि पंत शनिवार को चेन्नई के खिलाफ खेल सकते हैं। 
चोटिल होने के कारण पंत लगातर तीसरा मैच चेन्नई के खिलाफ नहीं खेले लेकिन डॉग आउट में अन्य टीम खिलाड़ियों के साथ मैच के दौरान मस्ती करते दिखाई दिए। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करते हुए चेन्नई ने  179 रन 20 ओवरों में रवींद्र जडेजा की तेज पारी के दम पर बनाए। हालांकि एक मजेदार किस्सा दिल्ली की बल्लेबाजी के दौरान हुआ। दरअसल कोच पोंटिंग  रिषभ पंत डग आउट में मस्ती करते कैमरे में कैद हुए। 
इंटरव्यू के दौरान कोच से पंत ने की मस्ती
दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग बल्लेबाजी के दौरान टीम के साथ बात करते नजर आए थे। इस इंटरव्यू के समय कोच के पीछे रिषभ खड़े हो गए और मस्ती करने लगे। बातें करते हुए पोंटिंग जैसे जैसे सिर हिला रहे थे वैसे ही  पंत भी उनकी नकल कर रहे थे। उसके बाद कमेंट्री टीम ने अंत में कहा कि आपके पीछे कौन है आप जानते हैं। उसके बाद पोंटिंग ने पीछे मुड़कर देखा तो वहां से पंत भाग गए। 

चोटिल हुए रिषभ पंत
11 अक्टूबर को मुंबई के खिलाफ मैच में रिषभ पंत को चोट लग गयी थी। फिर मैच के बाद कप्तान ने श्रेयस अय्यर ने पंत की चोट को लेकर कहा था कि आगे आने वाले कुछ मैचों में वह नहीं खेलेंगे। दिल्ली की टीम पंत के बिना ही चेन्नई के खिलाफ मैच खेले उतरी।  बतौर विकेटकीपर प्लेइंग इलेवन में एलेक्स कैरी शामिल हुए थे। 

Desk Team