ऋषभ पंत ने कोरोना वायरस की जंग जीती, अब अजीबोगरीब डिजाइन वाला मास्क पहनने की वजह से हुए ट्रोल

Summary :

भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कोरोना वायरस की जंग जीत ली है। अब पंत एक दम फिट हो गए हैं।

भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कोरोना वायरस की जंग जीत ली है। अब पंत एक दम फिट हो गए हैं। हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ट्विटर पर उनकी एक नई फोटो शेयर की है। इस फोटो में बल्लेबाज मास्क पहने हुए दिखाई दे रहे हैं और ‘थंब्स अप’ का इशारा कर रहे हैं। हालांकि हमेशा की तरह अब भी लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया है और वो भी मास्क की वजह से। 
मालूम हो ऋषभ पंत पिछले दिनों कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद पंत इंग्लैंड में अपने एक रिश्तेदार के घर पर आइसोलेशन में रहे। लेकिन अब भारतीय टीम के लिए बड़ी खुशखबरी यह है कि ऋषभ पंत अब वह पूरी तरह फिट हो चुके हैं और कोरोना टेस्ट में उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। ऐसे में अब पंत डरहम में टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ियों के साथ बायो-बबल में रहेंगे।
बीसीसीआई ने शेयर की तस्वीर… 
 पंत की इस तस्वीर को बीसीसीआई ने ट्विटर पर शेयर करके इसके कैप्शन में लिखा- ऋषभ पंत आपके टीम में वापस आने से अच्छा लग रहा है। फोटो में देखा जा सकता है पंत मास्क लगाए नजर आ रहे हैं।

 इस मास्क पर बना डिजाइन कुछ डिफरेंट और एक कार्टून जीभ निकाले दिख रहे हैं। ऐसे में लोगों ने पंत को उनके मास्क पर बने हुए इस डिजाइन को लेकर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। वहीं, कुछ लोगों ने यहां तक कहा कि अगर आप पहले ही मास्क लगा लेते तो इतने दिन टीम से बाहर नहीं रहना पड़ता।
गौरतलब है कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद  पंत काउंटी सलेक्ट-XI के खिलाफ प्रैक्टिस मैच नहीं खेल पाए थे। लेकिन अब वो  दूसरे प्रैक्टिस मैच और इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में चयन के लिए शामिल हो सकेंगे। बता दें, भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज अगले महीने 4 अगस्त से होगा।
 

Desk Team