WTC फाइनल से पहले ऋषभ पंत ने दिखाए तूफानी तेवर, प्रैक्टिस मैच में लंबे-लंबे शॉट्स लगाकर जड़ा अर्धशतक

Summary :

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने जमकर तैयारी करनी शुरू कर दी है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने जमकर तैयारी करनी शुरू कर दी है। वैसे ये कहना बिलकुल गलत नहीं होगा भारतीय टीम के खिलाड़ी फाइनल के लिए जी तोड़ मेहनत करने में जुटे हुए हैं। इस बीच भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने अभ्यास सत्र के दौरान इंट्रा स्क्वाड मैच भी खेला, जहां टीम के सभी खिलाड़ी रियल मैच की तरह मैदान पर खेलते हुए दिखाई दिए हैं। इस वीडियो को बीसीसीआई ने शेयर साझा किया है। वीडियो में गेंदबाज अपने रंग में गेंदबाजी कर रहा है तो वहीं बल्लेबाज क्रीज पर असली मैच को समझकर बल्लेबाजी करता दिख रहा है।
BCCI ने शेयर किया वीडियो… 
बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में ऋषभ पंत गेंदबाजों के सही से पसीने छुड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। पंत आगे बढ़कर खूब छक्के जड़ रहे हैं,  यही नहीं बल्ला उठाकर साथी खिलाड़ियों का अभिवादन भी स्वीकार करते दिख रहे हैं। वैसे इस वीडियो देखकर आप यह अंदाजा लगा सकते हैं कि क्यों पंत को टेस्ट चैंपिय़नशिप के फाइनल का सबसे अहम खिलाड़ी माना जा रहा है। 

वीडियो में कप्तान कोहली और रोहित शर्मा बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। फैन्स वीडियो को देखर फुले नहीं समा पा रहे हैं। यही नहीं क्रिकेट फैन्स को उम्मीद है कि आने वाले फाइनल में  टीम अच्छा इंडिया अपना शानदार परफॉर्मेंस देगी। इंट्रा स्क्वाड मैच के बीच गेंदबाज शमी और बुमराह जोर लगाकर गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं स्पिनर अश्विन और जडेजा भी अभ्यास में अपनी तरफ से कमी नहीं छोड़ रहे हैं।
बता दें, टेस्ट चैंपियनशिप का निर्णायक मुकाबला 18 से 22 जून तक साउथैम्पटन में खेला जाना है। इन दिनों न्यूजीलैंड टीम इंग्लैंड के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है। ऐसे में भारत के लिए फाइनल में न्यूजीलैंड से मुकाबला करना बिलकुल आसान नहीं होने वाला है, बावजूद इसके भारत अपनी ऐतिहासिक जीत हासिल करने के लिए हर संभव कोशिश करने को तैयार है। 
 

Desk Team