राजस्थान के डीजीपी एम एल लाठर पर जयपुर के इलाके से लोगों को ‘जबरन हटाए जाने’ के दौरान कुछ महिलाओं के साथ कथित तौर पर बदसलूकी करने का आरोप लगा है। मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने डीजीपी लाठर को तलब किया है।
घटना का संज्ञान लेते हुए आयोग ने डीजीपी को निर्देश दिया कि वह इस मामले में तत्काल कार्रवाई करें। महिला आयोग ने एक बयान में कहा, ‘‘जयपुर के परशुराम सर्किल में रह रहे लोगों को जबरन हटाने से जुड़ी खबरों का आयोग ने संज्ञान लिया है। राजस्थान के डीजीपी लाठर से कहा गया है कि वह 14 जून को दिन में 12.30 बजे आयोग के समक्ष उपस्थित हों।’’
आयोग ने बताया, ‘‘अधिकारियों द्वारा महिलाओं के साथ बदसलूकी किए जाने और कोविड प्रोटोकॉल की उपेक्षा करने को लेकर भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। आयोग ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए उपस्थित होने के डीजीपी के आग्रह को स्वीकार कर लिया है।’’ महिला आयोग के मुताबिक, डीजीपी से कहा गया है कि वह महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराधों के मामलों की स्थिति का भी ब्योरा प्रदान करें।


Download Android App
Download iOS App



