ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का चयन किया जा चुका है, जिसमें लगभग वही खिलाड़ी है, जो आपको एशिया कप में दिखे थे. बस जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल को वापस टीम में लाया गया है. हालांकि ये दोनों खिलाड़ी एशिया कप में भी होते पर चोटिल होने की वजह से टीम से दोनों को ही दूर रहना पड़ा था.

वहीं आवेश खान को टीम से बाहर कर दिया गया है क्योंकि हमने भी देखा था कि वो एशिया कप में या उससे पहले भी अपनी टीम के लिए कुछ खास नहीं कर पाए थे. हालांकि अर्शदीप ने अपनी गेंदबाजी से सभी को काफी ज्यादा प्रभावित किया, स्पेशली डेथ ओवरों में. वहीं टीम के अनाउंस होने के बाद कई सारे पूर्व क्रिकेटर्स ने अपनी राय देनी शुरू कर दी हैं. कल ही भारत के पूर्व कप्तान अजरुद्दीन ने कहा कि स्टैंड बाय की जगह श्रेयस अय्यर और मोहम्मद शमी का नाम टीम में होना चाहिए. तो लोग अपनी अपनी राय रख रहें हैं.

वहीं कल भारत के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने मानना है कि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत से रोहित को ओपन कराना चाहिए और खुद को चार नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आना चाहिए. वसीम जाफर ने महेंद्र सिंह धोनी का उदाहरण देते हुए लिखा है कि उन्होंने भी 2013 के चैंपियन ट्रॉफी में रोहित शर्मा के लिए ये डिसीजन लिया था. उसके बाद उन्होंने बताया कि केएलराहुल, ऋषभ पंत, विराट, रोहित और स्काई यानी कि सूर्यकुमार यादव उनके टॉप-5 बल्लेबाज हैं.

हालांकि वसीम जाफर के इस विचार पर लोगों ने भी अपनी बात रखी हैं. एक सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा है कि आखिर क्यों ऋषभ को भारतीय टीम में इतना इंपोटेंस मिल रहा है, क्यों उसे प्लेइंग-11 में रखना. कई और खिलाड़ी है जो टीम में किसी भी पोजीशन पर खेलने को तैयार हैं, उन्हें बिल्कुल भी चांस नहीं मिल रहा है. एक ने कहा कि माफ करना, पर रोहित को बतौर ओपनर कोई रिप्लेस नहीं कर सकता.

हालांकि ये हमें भी लगता है कि रोहित शर्मा को ओपन से हटाना कोई सही फैसला नहीं होगा, और ऋषभ पंत इन दिनों कुछ खास खेल भी नहीं पा रहे हैं. टी20 में अब तक उनका बल्ला बिलकुल भी नहीं बोला है, तो ऐसे में वसीम जाफर के विचार पर अमल करना टीम के मैनेजमेंट को दिक्कत हो सकती हैं.


Download Android App
Download iOS App



