मास्को : फीफा विश्व कप के उद्घाटन समारोह में सिंगर रोबी विलियम्स, रूसी अभिनेत्री आइदा गारीफुलियाना और दो बार के विश्वकप विजेता ब्राजील के स्टार स्ट्राइकर रोनाल्डो आकर्षण का केंद्र होंगे। मास्को के लुझनिकी स्टेडियम में होने वाले इस समारोह में 80 हजार से ज्यादा लोग इसके गवाह बनेंगे। इस उद्घाटन समारोह का प्रसारण दुनिया भर के करोड़ो लोग टेलिविजन पर भी देखेंगे। गायक रोबी विलियम्स ने कहा कि वह इस बात को लेकर उत्साहित है कि वह इस समारोह में अपनी प्रस्तुति देंगे। यह समारोह मेरे करियर का सबसे बड़ा पल होगा। मैं इसे शानदार बनाने का हर संभव प्रयास करूंगा।
इस बार ओपनिंग सेरेमनी पिछले विश्व कप के आयोजनों से कुछ अलग होगी। इस बार यह केवल संगीत समारोह तक ही सीमित होगी और कार्यक्रम उद्घाटक मुकाबले से केवल आधा घंटा पहले ही यह खत्म होगा। इस समारोह में मेजबान देश की संस्कृति और फुटबॉल पर ही फोकस होगा। इस समारोह में मेजबान देश की और से इस समय की सबसे लोकप्रिय गायिका आइदा गारीफुलियाना आकर्षण का केंद्र होंगी। वह इस मौके को पाकर उत्साहित दिख रही है। ब्राजील के रोनाल्डो ने भी इस अवसर को भावुक पल बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का सम्मान मिलना अभूतपूर्व है और वह गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



