देश का सबसे लोकप्रिय टूर्नामेंट आईपीएल के सबसे महान कप्तान के रूप में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को संयुक्त रूप से चुना गया है। चेन्नई सुपर किंग्स के करिश्माई कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा को शनिवार को संयुक्त रूप से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का सबसे महान कप्तान घोषित किया गया। इन दोनों खिलाड़ियों का चयन स्टार स्पोर्ट्स के 50 लोगों की चयन समिति ने किया जिसमें 20 पूर्व क्रिकेटरों के साथ 10 खेल पत्रकार, 10 सांख्यिकीविदऔर 10 विश्लेषक शामिल थे।
बता दें, धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल के 11 में से 10 प्लेऑफ में पहुंचने में सफल रही है। टीम तीन बार चैंपियन और 5 बार उपविजेता रही है। रोहित ने 2013 में मुंबई इंडियंस की कमान संभाली और उसे चार बार चैंपियन बनाया। दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स को सर्वकालिक महानतम बल्लेबाज जबकि श्रीलंका के लसिथ मलिंगा को महानतम गेंदबाज चुना गया।
ऑस्ट्रेलिया के शेन वाटसन सर्वश्रेष्ठ हरफनमौला जबकि स्टीफन फ्लेमिंग को सर्वश्रेष्ठ कोच चुना गया। रॉयज चैलेंजर्स बेंगलोर और भारतीय कप्तान विराट कोहली को महानतम भारतीय बल्लेबाज चुना गया। कोहली ने 177 आईपीएल मैचों में 5412 रन बनाये हैं। कोविड-19 महामारी के कारण आईपीएल के 13वें सत्र को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



