नई दिल्ली : पूर्व भारतीय खिलाड़ी और अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) की चयन समिति के अध्यक्ष रोहित राजपाल को सोमवार को पाकिस्तान के खिलाफ उसकी सरजमीं पर होने वाले आगामी डेविस कप मुकाबले के लिए भारत का गैर खिलाड़ी कप्तान बनाया गया।
इस तरह की अटकलें थी कि अनुभवी लिएंडर पेस को इस पद के लिए चुना जा सकता है क्योंकि शीर्ष खिलाड़ियों और कप्तान महेश भूपति के हटने के बाद उन्होंने स्वयं को उपलब्ध रखा था। भारत के सुरक्षा संबंधी चिंता जताने के बाद इस्लामाबाद में 29 और 30 नवंबर को होने वाले इस मुकाबले को पहले ही एक बार स्थगित किया जा चुका है।
एआईटीए ने चंडीगढ़ में अपनी वार्षिक आम बैठक में राजपाल को नियुक्त करने का फैसला किया। एआईटीए के एक सूत्र ने बताया कि पूर्व अध्यक्ष अनिल खन्ना और निवर्तमान प्रवीण महाजन ने रोहित राजपाल के नाम का प्रस्ताव रखा और सभी इस पर सहमत हो गए।


Download Android App
Download iOS App



