भारत कल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में खेले गए तीसरे और निर्णायक मुकाबले में 21 रन से हार गया, जिसके बाद ना सिर्फ टीम ने सीरीज गंवाई बल्कि वनडे फॉर्मेट में बादशाहत भी खो दी। वहीं अब टीम के खिलाड़ी आईपीएल के लिए तैयार हैं। भारतीय टीम के इस हार के बाद से उन लोगों ने भी टीम पर और रोहित शर्मा की कप्तानी पर सवाल खड़े करना शुरू कर दिए हैं, जिनसे कोई उम्मीद नहीं कर सकता है। जी हां, वो और कोई नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बीते टेस्ट सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे आर. अश्विन हैं।

दरअसल अश्विन ने भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के कप्तानी पर कुछ सवाल नहीं खड़े किए हैं मगर एक ऐसा ट्वीट किया है, जिसे देखकर क्रिकेट फैंस, जो उन्हें ट्रोल करना चाहते है, उनके लिए मौका हो सकता है ऐसी बाते बोल कर। सबसे पहले आपको बता दें कि अश्विन ने ट्विटर पर क्या लिखा है। उन्होंने कल ऑस्ट्रेलिया के जीत के बाद स्टीव स्मिथ की कप्तानी को लेकर लिखा है कि – स्टिव स्मिथ और उनकी कप्तानी, ऐसा लगता है दोनों साथ ही स्वर्ग में बने हैं। इस बात में कोई दोराय नहीं है कि हमने जो स्टिव स्मिथ के कप्तानी का जो पैमाना देखा, वो अविश्वसनीय था। पैट कमिंस के वापस स्वदेश लौटने के बाद टेस्ट सीरीज से ही जब स्टिव स्मिथ को कप्तान बनाया गया, तब से कैसे ऑस्ट्रेलिया टीम ने गियर बदला, यह पूरी दुनिया ने देखा और उसकी तारीफ होना भी चाहिए।

हालांकि अश्विन ने जब यह ट्वीट किया, तब भारत मैच के साथ-साथ सीरीज भी गंवाई थी। उस वक्त जहां एक तरफ स्मिथ की कप्तानी की वाहवाही हो रही थी तो दूसरी तरफ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के कप्तानी की आलोचना। तो इस वजह से अश्विन के इस ट्वीट को लोग अलग तरह से भी ले सकते हैं। हालांकि अभी तक तो वैसा कुछ देखने को नहीं मिला है, मगर सोशल मीडिया यूजर्स कब किस खिलाड़ी को ट्रोल कर दें, यह कोई नहीं जानता। वहीं स्टिव स्मिथ की कप्तानी की बात करें तो हम सब जानते है कि ऑस्ट्रेलिया ने जिस तरह का खेल दिखाया है सीरीज के तीनों ही फॉर्मेट में, उसमें हम कह सकते हैं कि वो कप्तानी का ही असर हैं।
Steve smith and captaincy is a match made in heaven👌#INDvAUS
— Ashwin 🇮🇳 (@ashwinravi99) March 22, 2023
स्मिथ की कप्तानी बिलकुल महेंद्र सिंह धोनी की तरह ही थी। धोनी जो विकेट के पीछे से मैच को जीत लेते थे, तो वहीं स्मिथ अपनी जबरदस्त फील्डिंग से मुकाबले का मुंह अपनी तरफ मोड़ ले जाते हैं। हालांकि पूरे सीरीज के दौरान उनका बल्ला नहीं बोला था। लेकिन जिस तरह से उन्होंने अंतिम दोनों ही मुकाबले को चलाया, उसे देख कर लगता है कि ऑस्ट्रेलिया बोर्ड उन पर कप्तानी प्रतिबंध के फैसले को वापस ले सकती हैं। तो आगे फ्यूचर में क्या होगा, यह देखने वाली बात होगी।


Download Android App
Download iOS App



