बीते रविवार को तीन मैचों की टी20 सीरीज भारत और बांग्लादेश के बीच में शुरु हो चुकी है। मौजूदा सीरीज का पहला मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया जिसमें भारतीय टीम को 7 विकेट से मेहमान टीम ने हरा दिया। बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में रोहित शर्मा भारतीय टीम की कमान संभाल रहे हैं।

बता दें कि दिल्ली में पहला मैच खेलने के लिए अपनी पत्नी रितिका सजदेेह और बेटी समायरा के साथ रोहित शर्मा आए थे। मैच से पहले भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन रोहित शर्मा की बेटी समायरा के साथ मस्ती करते हुए नजर आए। समायरा के साथ शिखर धवन की मस्ती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि रोहित शर्मा की गोदी में समायरा बैठी हुई हैं और वह धवन के सिर के साथ खेलती हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि कैसे धवन के सिर पर समायरा हाथ लगाती है और वह बिस्तर पर गिर जाते हैं। रोहित शर्मा भी इस नजारे को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे।
रोहित शर्मा ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने शिखर धवन से ही बच्चे पालने की कला सीखी थी। जब मैदान पर दोनों खिलाड़ी होते हैं तो यह अपनी शानदार बल्लेबाजी से फैन्स को प्रभावित करते हैं और इन दोनों की दोस्ती भी बहुत गहरी है।

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी20 मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 149 रनों का लक्ष्य दिया। जिसका सामना करते हुए बांग्लादेश की टीम ने 3 गेंदे शेष रहते हुए यह लक्ष्य हासिल किया।

बता दें कि बांग्लादेश टीम के विकेटकीपर मुशफिकुर रहीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए यह मैच मैच को जीताया और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की। इस मैच में मुशफिकुर रहीम ने नाबाद 60 रनों की पारी खेली।


Download Android App
Download iOS App



