वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकबला लंदन के ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। जहाँ भारतीय टीम 444 रन का पीछा कर रही है और चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक रोहित शर्मा की टीम ने तीन विकेट पर 164 रन बना लिया है। इस बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान रोहित ने सकारात्मक सोच के साथ शुरुआत की और तेज़ी से रन बनाने का फैसला किया। रोहित ने शुरुआत में ही अपना इंटेंट दिखा दिया और कहा की वो इस मैच को जीतने के लिए खेलेंगे। रोहित ने पैट कमिंस और स्टार्क जैसे गेंदबाज़ो पर गेंद को बॉउंड्री का लाइन के लिए बाहर भेजा और साथ में ही टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने एक ख़ास उपलब्धि हासिल की और उन्होंने भारत के दिग्गज बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर और धोनी को पीछे छोड़ दिया है।

टारगेट का पीछा करते हुए रोहित ने दूसरी पारी में 60 गेंदों पर 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 43 रन बनाए। हालाँकि जब ऐसा लगा कि रोहित एक बड़ी पारी खेलेंगे तभी वो नाथन लियोन की गेंद पर स्वीप शॉट मारने के प्रयास में एलबीडबल्यू आउट हो गए। लेकिन इसे पहले उन्होंने पारी सातवँ ओवर में मिचेल स्टार्क की गेंद को पुल्ल कर के दर्शकों के बीच छः रन के लिए भेज दिया और इसी के साथ वो टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ों की लिस्ट में सचिन तेंदुलकर से आगे निकल गए। रोहित के नाम 50 टेस्ट मैच में अब 70 छक्के हो गए है। वहीँ सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट में 69 छक्के है। इस लिस्ट में सबसे आगे वीरेंद्र सहवाग है, जिन्होंने 90 छक्के लगाए हैं जबकि एमएस धोनी ने 78 छक्के लगाए है।
भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़
90- वीरेंद्र सहवाग
78 -एमएस धोनी
70 -रोहित शर्मा
69 -सचिन तेंदुलकर

इसके आवला रोहित ने इंटरनेशनल क्रिकेट में रनो के मामले में एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया है। रोहित शर्मा ने कल 43 रन की पारी की बदौलत 461 इंटरनेशनल मैचों में 17,115 रन पुरे किए और इस तरह उन्होंने धोनी के 17092 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। अब रोहित भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने के मामले में पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। रोहित से आगे सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर है।
भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ रन
मैच रन औसत
सचिन तेंदुलकर (1989-2013) 664 34357 48.52
विराट कोहली (2008-2023) 498* 25380 53.54
राहुल द्रविड़ (1996-2012) 504 24064 45.57
राहुल द्रविड़ (1996-2012) 504 24064 45.57
सौरव गांगुली (1992-2008) 421 18433 41.42
रोहित शर्मा (2007-2023) 441* 17115 42.68
एमएस धोनी (2004-2019) 535 17092 44.74


Download Android App
Download iOS App



