Rohit Sharma ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास, शतकीय पारी से बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स

Summary :

रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ 138 रन की शानदार पारी खेलकर कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किए। वह लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले पहले भारतीय और इस मैदान पर सबसे उम्रदराज शतकवीर बने। इसके अलावा उन्होंने इंग्लैंड में किसी भारतीय का सबसे बड़ा वनडे स्कोर बनाया, विराट कोहली के साथ 21वीं शतकीय साझेदारी की और किसी एक विदेशी देश में सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

Rohit Sharma New Record At Lords: इंडियन कप्तान रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 110 गेंदों में 138 रन बनाए। अपनी इस बेहतरीन पारी में उन्होंने 17 चौके और 5 छक्के लगाए। वहीं टारगेट का पीछा करते हुए रोहित ने शुरुआत में काफी आरम से पिच को समझा और फिर आक्रामक अंदाज में रन बटोरते हुए कई ऐतिहासिक अचीवमेंट अपने नाम कर लीं। तो आइए जानते हैं कि उनकी इस पारी से कौन-कौन से बड़े रिकॉर्ड बने।

1. लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले पहले भारतीय

Rohit Sharma's century at Lord's
Rohit Sharma’s century at Lord’s (Source: Google)

रोहित शर्मा लॉर्ड्स के रेपुटेटेड मैदान पर वनडे क्रिकेट में शतक लगाने वाले पहले इंडियन बल्लेबाज बने। इससे पहले इस मैदान पर किसी इंडियन प्लेयर का बेस्ट पर्सनल स्कोर 90 रन था, जो पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था।

2. लॉर्ड्स में वनडे शतक जड़ने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

Oldest Player To Hit Century At Lords
Oldest Player To Hit Century At Lords (Source: Google)

39 वर्ष और 80 दिन की उम्र में रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाकर नया रिकॉर्ड कायम किया है। वह इस मैदान पर वनडे फॉर्मेट में शतक बनाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बन गए हैं।

3. इंग्लैंड में किसी इंडियन बल्लेबाज़ का सबसे बड़ा वनडे स्कोर

Biggest Score Of Indian Batsman At Lords
Biggest Score Of Indian Batsman At Lords (Source: Google)

रोहित की 138 रन की पारी इंग्लैंड की धरती पर किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई सबसे बड़ी वनडे पारी बन गई है। उन्होंने अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है, जब 2018 में ट्रेंट ब्रिज में उन्होंने नाबाद 137 रन बनाए थे।

4. वनडे में सबसे ज्यादा शतकीय पार्टनरशिप करने वाली दूसरी जोड़ी

Rohit Sharma and Virat Kohli At Lords
Rohit Sharma and Virat Kohli At Lords (Source: Google)

रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी ने वनडे क्रिकेट में 21वीं बार 100 से ज्यादा रनों की पार्टनरशिप की है। इसके साथ ही दोनों ने श्रीलंका के कुमार संगकारा और तिलकरत्ने दिलशान की 20 शतकीय पार्टनरशिप का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है। अब इस लिस्ट में उनसे आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की जोड़ी है, जिन्होंने 26 शतकीय पार्टनरशिप की थीं।

वनडे में सबसे ज्यादा 100+ रनों की पार्टनरशिप:

26 – सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली
21 – रोहित शर्मा और विराट कोहली
20 – कुमार संगकारा और तिलकरत्ने दिलशान
18 – रोहित शर्मा और शिखर धवन
16 – एडम गिलक्रिस्ट और मैथ्यू हेडन

5. किसी विदेशी देश में सबसे ज्यादा वनडे शतक

Rohit Sharma Century In Foreign Country
Rohit Sharma Century In Foreign Country (Source: Google)

रोहित शर्मा ने इंग्लैंड में अपना आठवां वनडे शतक लगाकर एक और बड़ी अचीवमेंट हासिल की है। वो किसी एक विदेशी देश में सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने यूएई में सात वनडे शतक लगाए थे।

किसी एक विदेशी देश में सबसे ज्यादा वनडे शतक:

8 – रोहित शर्मा (इंग्लैंड)
7 – सचिन तेंदुलकर (यूएई)
7 – सईद अनवर (यूएई)
7 – एबी डिविलियर्स (भारत)
7 – क्विंटन डी कॉक (भारत)

रोहित शर्मा की यह पारी भले ही भारत को जीत नहीं दिला पाई हो, लेकिन उनकी बल्लेबाजी ने कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स को नया रूप दे दिया है। उनकी यह शानदार पारी लंबे समय तक क्रिकेट लवर्स के बीच याद की जाएगी।

Read More: IND vs ENG 3rd ODI: लॉर्ड्स में होगा सीरीज का फैसला, रोहित शर्मा पर रहेंगी सबकी नजरें- जानें पिच रिपोर्ट से लेकर सबकुछ

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।