भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही चार टेस्ट मैचों की सीरीज का अंतिम मुकाबला 4 मर्च को होना है। वहीं टेस्ट सीरीज के बाद टीम इंडिया को वनडे और टी20 फॉर्मेट में भी मेहमान टीम को हल्के में नहीं लेना होगा। वहीं भारतीय चयनकर्ताओं ने टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है,लेकिन इस बीच बड़ी खबर सामने यह आ रही है कि भारत के 3 बड़े खिलाडिय़ों को वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं बनाया गया है।

मीडिया रिपोट्र्स की मानें तो उपकप्तान रोहित शर्मा, विकेटकीपर ऋषभ और ऑलराउंड वॉशिंगटन सुंदर को वनडे सीरीज के लिए आराम दिया जाएगा।

बता दें भारत और इंग्लैंड के बीच 23 मार्च से वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है। यह सारे मुकाबले पुणे में खेले जाने हैं। दरअसल पुणे में कोरोना वायरस एक बार फिर से अपने पैर पसार रहा है। तो ऐसे में वनडे सीरीज खाली स्टेडियम में खेली जाएगी। वहीं खबरों के अनुसार रोहित शर्मा,ऋषभ पंत जैसे विस्फोटक खिलाड़ियों को फैंस टीवी पर भी नहीं देख सकेंगे।

इन तीन खिलाडिय़ों को आराम क्यों?
रिपोट्र्स के मुताबिक रोहित शर्मा,ऋषभ पंत और वॉशिंगटन सुंदर को वनडे सीरीज के लिए आराम दिया जा रहा है। ये खिलाड़ी पिछले आईपीएल से लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं और आगे पांच मैचों की टी 20 सीरीज भी खेलेंगे। इतने समय तक बायो बबल में रहना मानसिक तौर पर बहुत ज्यादा थका देने वाला होता है।

इसके बाद अप्रैल आईपीएल 2021 का आगाज होगा,जिससे पहले इन खिलाडिय़ों को आराम दिया जा रहा है। वैसे यदि ये तीनों खिलाड़ी नहीं खेले तो उम्मीद है कि टी 20 सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करने वाले किसी खिलाड़ी को ही वनडे सीरीज में खेलने का मौका मिलेगा।


Download Android App
Download iOS App



