रोहित शर्मा ने बेटी के साथ ये क्यूट तस्वीर की शेयर, चश्मा पहने समायरा आई नजर, वायरल हुई फोटो

Summary :

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा अपनी आक्रमक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में रोहित शर्मा का नाम लिया जाता है।

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा अपनी आक्रमक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में रोहित शर्मा का नाम लिया जाता है। लॉकडाउन के कारण इस समय मुंबई में अपने परिवार के साथ रोहित शर्मा समय व्यतीत कर रहे हैं। कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी अपने घरों में परिवार संग क्वालिटी समय बिता रहे हैं। 
क्रिकेट के सभी टूर्नामेंट्स पर इस महामारी ने ब्रेक लगाया हुआ है। इस समय अपने घरों में सभी खिलाड़ी कैद हैं लेकिन वह सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय हैं। सोशल मीडिया के जरिये अपने फैंस के साथ क्रिकेटर्स  लॉकडाउन के दौरान जुड़े हुए हैं। फैंस को वह इस दौरान सोशल मीडिया के जरिए ही अपने बारे में अपडेट्स लगातार देते रहते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर बेटी समायरा के साथ रोहित शर्मा ने एक प्यारी से तस्वीर साझा की है। 
इंस्टाग्राम पर रोहित ने बेटी समायरा के साथ जो तस्वीर पोस्ट की है उसमें दोनों बहुत खुश दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि समायरा ने चश्मा पहना हुआ है। रोहित ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, वह इसे दादा से बेहतर पहनती हैं। 

View this post on Instagram

She wears it better than dada 😎

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45) on

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज का आखिरी मैच रोहित शर्मा ने खेला था। उसके बाद वह चोटिल हो गए और टीम से बाहर भी। हालांकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से रोहित ने टीम में वापसी करनी थी लेकिन कोरोना वायरस की वजह से वह सीरीज रद्द हो गयी थी। 
कोरोना वायरस महामारी की वजह से पूरी दुनिया में स्पोर्ट्स के सभी इवेंट्स को रद्द किया हुआ है या फिर स्थगित। ऐसे में अनिश्चितकाल के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को भी स्थगित किया हुआ है। दरअसल 29 मार्च से आईपीएल शुरू होना था लेकिन 15 अप्रैल तक के लिए इसको कोविड-19 के चलते स्थगित किया गया था। उसके बाद 24 मार्च को 21 दिन के लॉकडाउन को भारत में 14 अप्रैल को बढ़ाकर 3 मई तक कर दिया था जिसके बाद अनिश्चितकाल के लिए  बीसीसीआई ने आईपीएल को स्थगित कर दिया। 

Desk Team