मैड्रिड : स्पेनिश लीग में अपनी टीम रियाल मैड्रिड के लिये गोल का चौका लगाने वाले स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कर चोरी मामले में जेल जाने से बचने के लिये स्पेनिश प्रशासन को तय राशि भरने की सहमति जताई है। रोनाल्डो पिछले काफी समय से कर चोरी मामले का सामना कर रहे हैं जिसके लिये उन्हें कम से कम आठ वर्ष की सजा हो सकती है। लेकिन अब पुर्तगाली खिलाड़ी ने आपराधिक मामले के झंझट से बचने के लिये कर राशि का भुगतान करने पर सहमति जताई है। रोनाल्डो ने कहा है कि यदि स्पेनिश कर विभाग अपना केस वापिस लेने के लिये तैयार हो जाता है तो वह मांगी गयी राशि का भुगतान कर देंगे।
रियाल मैड्रिड स्ट्राइकर पर 1.47 करोड़ यूरो के कर चोरी का आरोप है। लेकिन इससे पहले रोनाल्डो ने इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया था। लेकिन गत सप्ताह स्पेनिश प्रशासन ने रियाल मैड्रिड के ही अन्य खिलाड़ी जाबी अलोंसो को तीन धोखाधड़ी के मामलों में 80 लाख यूरो का जुर्माना लगाया है जिसके बाद रोनाल्डो अपने खिलाफ चल रहे कर चोरी के मामले में समझौते का रास्ता तलाश रहे हैं। इससे पहले अलोंसो ने भी अपने ऊपर लगाये गये कर चोरी के आरोपों से इंकार किया था।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



