रविवार यानी 16 अप्रैल को आईपीएल में तेंदुलकर परिवार के लिए बड़ा दिन रहा है। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले, क्रिकेट के लगभग सभी रिकॉर्ड को तोड़ने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने कल आईपीएल में अपना पहला मैच खेला। वो भी मुंबई इंडियंस के लिए, जिस टीम की खुद सचिन ने कप्तानी की है। अर्जुन के लिए यह किसी सपने से कम नहीं होगा कि जिस टीम से पहले उनके पिता खेले अब वो खुद उस टीम का हिस्सा है। इस दौरान अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर भी स्टेडियम में मौजूद थी।

केकेआर के खिलाफ खेले गए मैच में कप्तान सूर्यकुमार ने अर्जुन को पहला ओवर दिया और अर्जुन ने अपने आईपीएल करियर का पहला ओवर डालते हुए सिर्फ चार रन खर्च किए। पूरे मैच में अर्जुन ने दो ओवर डाले और बिना कोई विकेट लिए 17 रन दिए। वहीँ मैच के बाद पिता सचिन तेंदुलकर ने अपने बेटे अर्जुन को लेकर इंस्टाग्राम पर एक भावुक नोट लिखा, जिसमें उन्होंने अर्जुन को डेब्यू के लिए बधाई दी और खेल को सम्मान देने की बात भी की।

सचिन अर्जुन की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,”अर्जुन तुमने आज क्रिकेटर के तौर पर अपने सफर में एक बहुत महत्वपूर्ण कदम रखा है। तुम्हारे पिता होने के नाते, जो तुमसे प्यार करता है और खेल के प्रति भी उतना ही जुनून रखता है, मुझे पता है कि तुम इस खेल को सम्मान देते रहोगे जो इसके योग्य है, और ये खेल भी तुम्हें वापस उतना ही सम्मान देगा। तुमने इस मुकाम तक आने में बहुत मेहनत की है, और मुझे पता है कि तुम आगे भी ऐसा करते रहोगे, ये तुम्हारे सुंदर सफर की शुरुआत है। मेरी शुभकामनाएं तुम्हारे साथ हैं।”
वहीँ आपको बता दें कि मैच के बाद सचिन ने बताया कि वो स्टेडियम में मौजूद थे लेकिन उन्होंने अर्जुन को मैच खेलते हुए नहीं देखा। सचिन ने बताया की यह मेरे लिए नया एक्सपीरयंस है,मैं इसे पहले उसका मैच देखने कभी नहीं गया। मैं चाहता हूँ की वो खुल कर खेले इसलिए मई ड्रेसिंग रूम में बैठा था ताकि वो खुद को एक्सप्रेस कर सके। वहीँ आपको बता दें कि 23 साल के अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल में डेब्यू कैप मुंबई इंडियंस के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा से मिली,यहाँ आपको बताना चाहूंगा कि रोहित शर्मा को 2013 में टेस्ट कैप सचिन तेंदुलकर के हाथों मिली थी, जो की सचिन की आखिरी टेस्ट सीरीज भी थी।


Download Android App
Download iOS App



