सचिन तेंदुलकर ने वायुसेना के हीरो अभिनंदन के साहस और जज्बे करी तारीफ

Summary :

8 अक्टूबर को वायु सेना ने अपना 87वां स्‍थापना दिवस मनाया था। इस दौरान जमीन से लेकर आसमान तक वायुयोद्धाओं ने अपना साहस और शौर्य दिखाया।

8 अक्टूबर को वायु सेना ने अपना 87वां स्‍थापना दिवस मनाया था। इस दौरान जमीन से लेकर आसमान तक वायुयोद्धाओं ने अपना साहस और शौर्य दिखाया। गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस में वायु सेना दिवस मनाया गया। वहां मौजूद लोगों ने हवा में विमानों को कलाबाजियां करते हुए उनकी तालियों के साथ खूब सराहना की।
 

चिनूक, अपाचे, विंटेज, डकोटा, हरक्यूलिस, सुखोई और मिग विमानों ने इस दौरान आसमान में करतब दिखाए जिसे देखकर पूरा देश गौर्वानित हो गया। हालांकि इस कार्यक्रम कर हर पल रोमांच से भरा हुआ था लेकिन बालाकोट एयर स्ट्राइक में अपने साहस दिखाने वाले विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान ने जब मिग-21 विमान उड़ाने के लिए पहुंचे तो वहां पर मौजूद लोगों की खुशी अलग ही दिखाई दी। 
विंग कमाडंर अभिनंदन के साहस को सलाम किया सचिन ने 
भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेेंदुलकर भी वायुसेना दिवस कार्यक्रम में अपनी पत्नी अंजली के साथ पहुंचे थे। बता दें कि सचिन तेंदुलकर को मानद ग्रुप ने कैप्टन की उपाधि से नवाजा हुआ है। 
विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान के मिग-21 एयर शो के दौरान उड़ाने पर सचिन ने ट्वीट करके उनके साहस को सलाम किया। सचिन ने ट्वीट में लिखा, आपकी लगन और साहस का हम सम्मान करते हैं। आपको परेड का नेतृत्व करते देख मैं रोमांचित हूं। 

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत, नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह और वायुसेनाध्यक्ष एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया भी वायुसेना के 87वें दिवस पर पहुंचे थे। 

ट्विटर पर ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा, भारत को हमेशा सुरक्षित रखने के लिए हर सैनिक को धन्यवाद। प्रधानमंत्री द्वारा जारी स्वस्‍थ भारत मिशन में आपके उत्साह को देखकर मैं कामना करता हूं कि भारत हमेशा स्वस्‍थ, स्वच्छ और सुरक्षित रहे। जय हिंद! वायुसेना ने मानद ग्रुप कैप्टन की रैंक सचिन तेेंदुलकर को साल 2010 में दी थी। 

Desk Team