62 साल के हुए दिग्गज कपिल देव,सचिन तेंडुलकर से लेकर कोहली तक ने ऐसे दी जन्मदिन की बधाई

Summary :

साल 1983 विश्व कप विजेता और टीम के पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव बुधवार 6 जनवरी 2020 यानी आज 62 बरस के हो गए हैं।

साल 1983 विश्व कप विजेता और टीम के पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव बुधवार 6 जनवरी 2020 यानी आज 62 बरस के हो गए हैं। कपिल देव के जन्मदिन के खास मौके पर सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली साहित कई दिग्गजों ने बधाई दी है। बता दें,कपिल देव ने साल 1983 में अपनी बेहतरीन कप्तानी से भारत को पहली बार विश्व कप जिताया था। इतना ही नहीं दिग्गज खिलाड़ी छह वर्षो तक टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।  कपिल देव ने 1978 से 1994 तक भारत के लिए 131 टेस्ट और 225 वनडे मैच खेले हैं। 
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कपिल देव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। 
सचिन ने ट्विटर पर लिखा, जन्मदिन मुबारक हो कपिल पाजी। पूर्व वर्ष आपका जीवन खुशियों और स्वास्थ्य से भरपूर हो।

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने लिखा, हैप्पी बर्थडे कपिल देव जी। आने वाला समय आपके और आपके परिवार के लिए खुशियों भरा हो। आगामी वर्ष अद्भुत और स्वस्थ वर्ष हो।

पूर्व भारतीय आलराउंडर युवराज सिंह ने कहा, दिग्गज चैंपियन और महान ऑलराउंडर कपिल देव पाजी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपके ऊपर अच्छे स्वास्थ्य और सफलता की कृपा बनी रहे। जल्द ही आपको बहुत अच्छा अनुभव होगा। शुभकामनाएं।

वीवीएस लक्ष्मण ने कहा, एक ऐसे आदमी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, जिन्होंने कई लोगों को प्रेरित किया। आपको एक धन्य, स्वस्थ और फलदायी वर्ष की शुभकामनाएं।

भज्जी ने कपिल देव को जन्मदिन मुबारक देते हुए लिखा क्रिकेट खेलने की वजह आप हो पाजी।

शिखर धवन ने कहा आप हम सभी के प्रेरणाश्रोत हैं पाजी 

Desk Team