नई दिल्ली : शटलर साइना नेहवाल ने बैडमिंटन खिलाड़ी पी कश्यप से रिश्ते की बात मान ली है। साइना नेहवाल और कश्यप ने अपने संबंधों के बारे में कभी किसी को पता नहीं चलने दिया। साइना ने कहा कि अब शादी के बंधन में बंधने का सही वक्त आ गया। 20 दिसंबर से प्रीमियर बैडमिंटन लीग की शुरुआत हो जाएगी और उसके बाद टोक्यो ओलिंपिक के क्वालीफायर्स होंगे, इसलिए हमारे पास 16 दिसंबर की ही तारीख बची थी।
साइना ने कहा कि कश्यप के साथ 2007 से रिलेशनशिप में हूं। हमने उसके बाद एकसाथ कई बड़े दौरे किए। टूर्नामेंट साथ खेले, एक साथ ट्रेनिंग ली। हमने इससे पहले कभी भी शादी के बारे में नहीं सोचा था। हमारे लिए करियर महत्वपूर्ण था। उन्होंने आगे कहा कि मैं कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियाई खेलों से पहले शादी से बचना चाह रही थी, लेकिन अब हम इसके लिए तैयार हैं। कश्यप ट्रेनिंग में मेरी मदद करते हैं। वे एक सक्रिय खिलाड़ी हैं, लेकिन अब कोचिंग पर ध्यान लगा रहे हैं।
साइना नेहवाल की बायोपिक से Shraddha Kapoor ने फर्स्ट लुक किया शेयर, देखें तस्वीरें
इससे मुझे मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि मैंने परिवार के किसी सदस्य को अचानक शादी की बात नहीं बताई। वे पहले से ही सब जानते थे। कश्यप को भी कभी इसके लिए बोलने की जरूरत नहीं पड़ी। परिवार के लोग हमारे साथ यात्रा करते हैं, इसलिए वे जानते हैं कि मैं किसके साथ आराम से रह सकती हूं।


Download Android App
Download iOS App



