पेरिस : कायलियान एमबाप्पे के चार गोल की मदद से पेरिस सेट जर्मेन (पीएसजी) की टीम ने रविवार को लीग वन (फ्रांस की शीर्ष घरेलू फुटबॉल लीग) के मुकाबले में लियोन को 5-0 से हराकर लगातार नौवीं जीत दर्ज कर नया रिकार्ड अपने नाम किया। टीम ने सत्र के शुरूआती नौ मुकाबलों में जीत कर ओलंपिक लिल्लोइस के 1936 में लगतार आठ जीत के रिकार्ड को तोड़ा।
इससे पहले 29 सितंबर को पीएसजी ने नीस को 3-0 से हराकर इस रिकार्ड की बराबरी की थी। ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार ने नौवें मिनट में गोलकर टीम का खाता खोला इसके बार एमबाप्पे ने 14 मिनट के अंदर दनादन चार गोल (61वें, 66वें, 69वें और 74वें मिनट में) कर टीम की बढ़त को 5-0 से कर दिया जो खेल खत्म होने से बरकरार रहा। इस जीत के साथ ही टीम के नौ मौचों में 27 अंक हो गये है जो दूसरे स्थान पर काबिज एलओएससी (लिली ओलंपिक स्पोर्टिंग क्लब) से आठ अंक ज्यादा है।


Download Android App
Download iOS App



